13 जून को रिलीज हुई वो फिल्म, जिसने तोड़ दी थी रानी-ऐश्वर्या की दोस्ती, 23 साल पहले आई मूवी के हीरो थे शाहरुख खान
Chalte Chalte: बॉलीवुड के बेस्ट फ्रेंड्स की बात आती है, तो रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम आना लाजमी है, लेकिन साल 2003 के बाद से इन दोनों के रिश्ते को बदल दिया था और इसकी वजह एक फिल्म थी. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था?

फिल्म चलते चलते
2 / 7दरअसल, फिल्म ‘चलते चलते' ने दोनों हसीनाओं के दोस्ती के रिश्ते को बदल दिया था. फिल्म से जुड़ा एक फैसला दोनों को अलग कर गया. आज सालों बाद भी ये तकरार खत्म नहीं हुई है.
ऐश्वर्या राय लीड रोल में थी
3 / 7इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे. पहले फिल्म में ऐश्वर्या राय लीड रोल निभाने वाली थीं और शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह रानी को साइन कर लिया गया था.
ऐश्वर्या और सलमान खान
4 / 7फिल्म ‘चलते चलते' शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी ड्रीम्ज अनलिमिटेड की अहम फिल्मों में से एक मानी जाती है और ये वो समय था, जब ऐश्वर्या और सलमान खान के रिश्ते को लेकर बेहद विवाद चल रहा था.
ऐश्वर्या को फिल्म से हटाया
5 / 7बॉलीवुड के चर्चित किस्सों के मुताबिक, सलमान कई बार फिल्म के सेट पर पहुंच जाते थे, जिससे शूटिंग प्रभावित होती थी. लगातार बढ़ते विवाद और प्रोडक्शन पर पड़ रहे असर को देखते हुए मेकर्स ने ऐश्वर्या को फिल्म से हटा दिया और उनकी जगह दूसरी एक्ट्रेस को साइन कर लिया, जो रानी थी.
रानी को अप्रोच किया
6 / 7फिल्म के लिए रानी को अप्रोच किया गया, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था. इसके बाद कहा जाता है कि ये रोल काजोल और अमीषा के पास भी गया, लेकिन किसी ने इसके लिए हामी नहीं भरी और आखिर में रानी ने फिल्म साइन की.
ऐश्वर्या ने जताई नाराजगी
7 / 7रानी ने भले ही फिल्म साइन कर ली थी, लेकिन ऐश्वर्या इस बात से काफी नाराज थीं कि उनकी करीबी दोस्त ने वही फिल्म स्वीकार कर ली, जिससे उन्हें हटाया गया था. इसके बाद दोनों अभिनेत्रियों के रिश्तों में खटास आने लगी और दोनों पहले जैसे करीब कभी नहीं आई.