जब गंदी नाली से बाहर निकला जेल का कैदी, जिंदगी का कड़वा सच दिखाती है 9.3 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म

Best Cult Classic Hollywood Movies: सिनेमा इतिहास की ये सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इसे 9.3 जैसी हाई IMDb रेटिंग मिली है. लोग जीवन का सच समझने के लिए इसे बार बार देखना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं इस कल्ट क्लासिक मूवी के बारे में.

The Shawshank Redemption movie
1 / 7
The Shawshank Redemption movie

अगर आप कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो  9.3 जैसी हाई IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें. जिंदगी और कैदी की ये कहानी आपका मन जीत लेगी.  

विज्ञापन

हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्म

हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्म2 / 7

हॉलीवुड में कई शानदार फिल्में हर रोज बनती हैं. हर हफ्तें कुछ रिलीज भी होती हैं. लेकिन कुछ फिल्मों की जगह कभी नहीं ले पाती. ऐसी ही एक फिल्म है, 1994 में रिलीज हुई और आज तक कल्ट क्लासिक मानी जाती है.

विज्ञापन

हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्म

हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्म3 / 7

इस फिल्म को 9.3 IMDb रेटिंग मिली है. स्टीफन किंग के उपन्यास पर आधारित यह फिल्म जेल के कैदियों की जिंदगी के जरिए उम्मीद, धैर्य और आजादी का ऐसा कड़वा सच दिखाती है, जो इंसान की सोच बदल देता है.

फिल्म की शानदार कहानी

फिल्म की शानदार कहानी4 / 7

इस मूवी में कैदी और जिंदगी के 2 हिस्से दिखाए गए हैं. जीवन में हमारे काम कैसे व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है. साथ ही संसार में धैर्य का कितना बड़ा रोल है. यह फिल्म दर्शकों को भली-भांति यह सिखाती है.

विज्ञापन

नाली वाला वो ऐतिहासिक दृश्य

नाली वाला वो ऐतिहासिक दृश्य5 / 7

इस फिल्म में कैदी और उसकी आजादी की जद्दोजहद दिखाई गई है. उस आशा की किरण ने उसे जेल से बाहर भागने की हिम्मत दी. इस ऐतिहासिक दृश्य में एंडी जेल की दीवार में सुरंग बनाने के बाद, 500 गज (लगभग आधा किलोमीटर) लंबी गंदी नाली (सीवेज पाइप) के अंदर रेंगते हुए बाहर निकलता है.

गंदी-बदबूदार नाली

गंदी-बदबूदार नाली6 / 7

वह नाली इंसानी मलमूत्र और भयंकर गंदगी से भरी होती है. फिर भी एंडी के भरोसे और जूनून ने उसे दुनिया के उस पार भेज ही दिया था. इसमें व्यक्ति की आशा का बड़ा हाथ था, जिससे दर्शक काफी प्रभावित हुए.

विज्ञापन

कहां देखें ये फिल्म?

कहां देखें ये फिल्म?7 / 7

इस फिल्म को आप Prime Video पर देख सकते हैं. इसे 9.3 जैसी शानदार IMDb रेटिंग मिली है. टिम रॉबिंस, बॉब गंटन, विलियम सैडलर, क्लैंसी ब्राउन, गिल बेलोव्स और मॉर्गन फ्रीमैन जैसे दिग्गजों ने शानदार अभिनय किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन