Peddi vs Drishyam 3 Box Office Collection: Ram Charan की 'पेद्दी' के तूफान में उड़ी मोहनलाल की 'दृश्यम 3', जानें दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ और मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है. ऐसे में उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि कौन से स्टार की फिल्म ने ज्यादा कलेक्शन किया है. अगर आप भी यह सोच रहे है, तो हम आपको इस खबर में दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

PEDDI VS DRISHYAM 3

Peddi या Drishyam 3 किसने किया ज्यादा कलेक्शन

विज्ञापन

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने अहम किरदार निभाया है. यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. वहीं मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 26 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस मूवी को रिलीज हुए आज 22 दिनों का समय बीत चुका है. आज हम आपको दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

यह भी पढ़ें: बोल्ड सीन्स से भरपूर हैं OTT की ये 5 सीरीज, घरवालों के सामने भूलकर भी देखने की न करें गलती

विज्ञापन

‘पेद्दी’ ने 8वें दिन कितने का किया कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. यह मूवी 5 भाषाओं में रिलीज की गई है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 11 जून को 8 दिनों का समय हो चुका है. फिल्में ने 8वें दिन खबर लिखे जाने तक 5.07 करोड़ रुपये छापे हैं. राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने 8 दिनों में 192.32 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 17.14 करोड़, तो वहीं कन्नड़ में 1.05 करोड़, मलयालम भाषा में 0.29 करोड़ और तमिल भाषा में 1.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि, पेद्दी ने 172.15 करोड़ रुपये छापे है.

‘दृश्यम 3’ ने 22वें दिन कितने नोट छापे?

वहीं मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. यह फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को रिलीज हुए आज यानी 11 जून को 22 दिनों का समय हो चुका है. इस फिल्म ने 22वें दिन 0.19 करोड़ रुपये छापे हैं. मोहनलाल की फिल्म ने 22 दिनों में 107.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसे आप थिएटर में देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ