रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा बज बना हुआ है. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा के मौके पर शुरू होने वाली है. वहीं अब मूवी का रनटाइम भी सामने आ गई है.
‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? (PIC-
Sony Pictures Entertainment, Youtube)
Ramayana Runtime: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर भारतीय दर्शकों के बीच काफी जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. यह मूवी 5 नवंबर को दुनियाभर के थिएटर्स में एक साथ रिलीज होने वाली है. इस बात की जानकारी फिल्म मेकर्स ने हाल ही सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया था, जिसके बाद से ही दर्शक फिल्म का बड़े पर्दे पर बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं.
विज्ञापन
दरअसल, नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर नई-नई जानकारी सामने आ रही है. वहीं फैंस भी मूवी के हर पल का अपडेट जानने के लिए भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. बता दें कि रामायण फिल्म की रन टाइम सामने आ गई है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितनी देर देखने को मिलने वाली है.
फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ की एडवांस बुकिंग अमेरिकन मार्केट में कब से शुरू होगी, इस बात की जानकारी शेयर करते हुए वेंकी बॉक्स ऑफिस ने फिल्म रामायण का रनटाइम भी बताया है. दरअसल, इस फिल्म का टेंटेटिव रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट है. लेकिन अभी तक फिल्म मेकर्स और सेंसरबोर्ड की ओर से ‘रामायण पार्ट 1’ के रनटाइम को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है. वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी मेकर्स ने खुलासा कर दिया है.
विज्ञापन
कब से शुरू होगी ‘रामायण पार्ट 1’ की एडवांस बुकिंग
आपको बता दें कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ की एडवांस बुकिंग दशहरा के मौके (20 अक्टूबर) से शुरू होने वाली है. एडवांस बुकिंग की जानकारी मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ शेयर किया था. इस मूवी की एडवांस बुकिंग अमेरिका में 5 दिन पहले यानी 15 अक्टूबर को शुरू होने वाली है.
‘रामायण’ स्टारकास्ट
फिल्म रामायण पार्ट 1 में रणबीर कपूर (भगवान राम) साई पल्लवी (माता सीता) के किरदार में नजर आने वाली है. इस मूवी में जटायु के किरदार को अनुपम खेर अपनी आवाज देने वाले हैं. इसके अलावा अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, यश, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता भी नजर आने वाली हैं.