कौन थे दिनयार तीरंदाज? जिनका 69 की उम्र में हुआ निधन; सलमान खान संग कर चुके थे काम

Dinyar Tirandaz Death: बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है. 90 के दशक के कल्ट क्लासिक टीवी शो 'जुबान संभाल के' से घर-घर में फेमस होने वाले दिनयार तीरंदाज का 69 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बॉलीवुड सितारे उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं.

dinyar tirandaz passed away
1 / 7

विज्ञापन

किसने दी निधन की जानकारी?

किसने दी निधन की जानकारी?2 / 7

दिनयार तीरंदाज के निधन की खबर सोशल मीडिया पेज पारसी जोरोस्ट्रियन वर्ल्डवाइड ने दी. जानकारी देते हुए लिखा गया कि दिनयार तीरंदाज अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं. इस खबर के वायरल होते ही उनके फैंस और बॉलीवुड सितारे भी उनके श्रद्धांजलि देने लगे.

विज्ञापन

सेलेब्स ने जताया दुख

सेलेब्स ने जताया दुख3 / 7

दिनयार तीरंदाज के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दुख जताया है. मशहूर एक्टर और कॉमेडियन सुरेश मेनन ने पोस्ट पर कमेंट शेयर करते हुए लिखा, 'ओम शांति.' वहीं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर किया.  

टीवी से बॉलीवुड तक में किया काम

टीवी से बॉलीवुड तक में किया काम4 / 7

दिनयार तीरंदाज ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी पारी खेली है. टीवी से बॉलीवुड से लेकर तक में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. एक्टर ने सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के साथ काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी पहचान बनाई है.

विज्ञापन

इस शो से मिली पहचान

इस शो से मिली पहचान5 / 7

दिनयार तीरंदाज का कैरेक्टर आर्टिस्ट का रुतबा काफी बड़ा था. 90 के दशक में उन्होंने टीवी के सुपरहिट सिटकॉम शो 'जुबान संभाल के' में 'मिस्टर केकी दारूवाला' का किरदार निभाया था. इस किरदार से दिनयार सबके दिलों पर छा गए थे.

दिनयार तीरंदाज की डेब्यू फिल्म

दिनयार तीरंदाज की डेब्यू फिल्म6 / 7

दिनयार तीरंदाज ने 1984 में आई फिल्म 'दुनिया' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ दिलीप कुमार और ऋषि कपूर जैसे सितारे थे. वहीं इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया.

विज्ञापन

सलमान खान और शाहरुख खान संग किया काम

सलमान खान और शाहरुख खान संग किया काम7 / 7

दिनयार तीरंदाज सलमान खान के साथ 'हैलो ब्रदर' और 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. वहीं शाहरुख खान की 'चलते-चलते' में भी एक्टर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इसके साथ-साथ उन्होंने 'क्या कहना', 'अलबेला', 'दरार' और 'कमाल धमाल मालामाल' जैसी कई फिल्मों में काम किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन