'वेलकम टू द जंगल' से पहले इन 5 फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-रवीना टंडन की केमिस्ट्री, एक तो है आइकॉनिक!

Akshay Kumar Raveena Tandon Top 5 Movies: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन भी नजर आने वाली हैं. इसके बाद से ही दोनों की पुरानी फिल्में भी चर्चाओं में आ गई हैं. चलिए आज हम आपको इन दोनों की फेमस फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

akshay kumar Raveena tandon.jpg
1 / 6

विज्ञापन

मोहरा

मोहरा2 / 6

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 'मोहरा' बॉलीवुड की आइकॉनिक रही है. इस फिल्म ने फैंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं ये फिल्म बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक बन गई है. फिल्म में दोनों सितारों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली थी.

विज्ञापन

खिलाड़ियों का खिलाड़ी

खिलाड़ियों का खिलाड़ी3 / 6

'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में भी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की केमिस्ट्री देखने को मिली थी. साल 1996 में आई इस थ्रिलर एक्शन फिल्म ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था. इस फिल्म में रेखा भी लीड रोल में दिखाई दी थीं.

आन: मेन एट वर्क

आन: मेन एट वर्क4 / 6

साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी देखने को मिली थी. इस फिल्म को भी फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

दावा

दावा5 / 6

साल 1997 में आई इस फिल्म में भी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली थी. इस फिल्म के गाने भी ऑडियंस के बीच काफी फेमस हुए थे. इस फिल्म को सुनील अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है.

बारूद

बारूद6 / 6

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को साल 1998 में आई इस फिल्म में भी काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के साथ-साथ अमरीश पुरी और राखी गुलजार लीड रोल में थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन