'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स; घर में मचा तांडव
Bigg Boss 20 Latest Promo: गुल्लू और नकुल ढुल की लड़ाई ने बिग बॉस के घर का माहौल बदल दिया है. इस लड़ाई से सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए. वहीं अब लेटेस्ट प्रोमो वायरल हो रहा है जिसमें सभी घरवाले नकुल के खिलाफ होते दिखाई दिए.
नकुल ढुल के खिलाफ हुए 'बिग बॉस 20' के सभी कंटेस्टेंट्स (Pic Credit- Screengrab)
Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल और गल्लू के बीच जबरदस्त कलेश देखने को मिला. दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि ये लड़ाई हाथापाई में बदल गई. गुल्लू और नकुल ढुल की इस लड़ाई को देख बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए और दोनों के बीच लड़ाई शांत करने की कोशिश करने लगे. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि नकुल ढुल के खिलाफ सभी घरवाले हो गए हैं और बिग बॉस से नकुल ढुल के एविक्शन की मांग कर रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर अपने दोस्तों के साथ बैठकर स्काउट के साथ ही लड़ाई को डिस्कस करते नजर आए. इस दौरान काजी और उनके दोस्त स्काउट पर हंसते भी नजर आए. वहीं पास में बैठे नकुल ढुल ने सारी बातें सुन लीं और स्काउट को जाकर बता दी. इसके बाद स्काउट ओपी बाहर आकर काजी तौकीर से इस मुद्दे पर बात करने लगे. वहीं इस बीच गुल्लू भी स्काउट को समझाने लगते हैं कि ये सभी बातें मजाक में हो रही थी, गुल्लू की बात सुनकर नकुल ढुल भड़क उठे और वो गुल्लू से भिड़ गए.
वहीं इसके बाद काजी और स्काउट के बीच चल रही इस लड़ाई की दिशा बदलते हुए गुल्लू और नकुल की तरफ आ गई. नकुल ने गुल्लू को धक्का देते हुए कहा, ‘आजा भिड़ ले.’ जिसके बाद ये लड़ाई हाथापाई में बदल गई. वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स दोनों के बीच लड़ाई शांत कराते नजर आए. वहीं अब लेटेस्ट प्रोमो में सभी घरवाले नकुल ढुल के खिलाफ बोलते दिखाई दिए. घर के कैप्टन आसिफ शेख प्रोमो में नकुल के खिलाफ बोलते हैं कि ये बहुत खतरनाक है, बिग बॉस इसे घर से बाहर निकालो. वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स भी नकुल ढुल के एविक्शन की मांग करते दिखाई दिए.
सोशल मीडिया पर शो का ये प्रोमो काफी वायरल हो रहा है. प्रोमो में आगे देखने को मिला कि बिग बॉस ने सभी घरवालों को ड्रॉइंग रूम में बैठाया और घर में हुई नकुल और गुल्लू की लड़ाई पर बात भी करते दिखाई दिए. बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग एपिसोड में घर में हिंसा करने के लिए नकुल ढुल को शो से एविक्ट किया जाएगा. हालांकि अभी तक नकुल ढुल के एविक्शन पर बिग बॉस के मेकर्स ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है.