Katrina Kaif Official Team Statement On Comeback: कटरीना कैफ हाल ही में मां बनी हैं. एक्ट्रेस अपनी मदरहुड से जुड़ी कई तस्वीरें और अनुभव साझा करती रहती हैं. लेकिन फैंस उन्हें वापिस से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं. इस बीच उनके सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक से जुड़ी कई अफवाहें मार्केट में थी, जिसमें उनके OTT डेब्यू को लेकर बात हो रही थी. हालांकि, अब उन सब अफवाहों पर उनकी टीम ने फुल स्टॉप लगा दिया है.
कटरीना की टीम ने तोड़ी चुप्पी
कैटरीना कैफ के 2027 में होने वाले कथित कमबैक और ओटीटी (OTT) डेब्यू की खबरों को उनकी आधिकारिक टीम ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है. टीम ने स्पष्ट किया है कि ‘मीडिया में चल रही ये रिपोर्ट्स पूरी तरह से काल्पनिक (Speculative) और निराधार हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये साफ किया कि एक्ट्रेस भविष्य की एक्टिंग योजनाओं या किसी भी OTT प्रोजेक्ट में शामिल नहीं हैं. यह सभी अफवाहें हैं.’
पुष्टि के बिना छापीं गई खबरें
टीम ने मीडिया से जोर देकर कहा कि ‘जो रिपोर्ट्स दावा कर रही थी कि कटरीना ने स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू कर दिया है और वह ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं. उन्होंने यह बिना वेरिफिकेशन के यह खबर फैलाई. असल में इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.’
क्या है कटरीना के ब्रेक की असली वजह?
दरअसल, कटरीना कैफ इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को सबसे ज्यादा समय दे रही हैं. उन्होंने हाल ही में विक्की के जन्मदिन से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें विक्की और बेटा विहान दोनों नजर आ रहे हैं. कैटरीना और विक्की अपने बेटे की प्राइवेसी को लेकर काफी गंभीर हैं. यही वजह है कि अभिनेत्री पूरी तरह से एक ‘हैंड्स-ऑन मदर’ (Hands-on Mother) की भूमिका निभा रही हैं और खुद को किसी भी प्रोफेशनल कमिटमेंट से दूर रखा हुआ है.