Panchayat 5 का कर रहे हैं इंतजार? तो आज ही देख डालिए 9.1 रेटिंग वाली ये शानदार सीरीज, हर एपिसोड में मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज
आज के समय में कई सारे डिजिटल प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जिस पर फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जिसे लोगो काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आप भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको शानदार कहानी के साथ जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आप भी इन दिनों पंचायत के सीजन 5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज में आपको शानदार कहानी के साथ दिल छू लेने वाले किरदार देखने को मिलने वाले हैं. इस सीरीज को आईएमडीबी पर भी शानदार रेटिंग दी गई है.
गुल्लक सीरीज
2 / 5हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसे हाल ही में ओटीटी पर रिलीज किया गया है. यह सीरीज रिलीज होते ही ओटीटी पर तांडव मचा रही है. इस सीरीज को द वायरल फीवर (TVF) के बैनर तले तैयार किया गया है. इस सीरीज में आपको मिडिल क्लास परिवारों कहानी देखने को मिलती है. यह सीरीज इन दिनों सोनीलिव पर जमकर देखी जा रही है.
गुल्लक सीरीज के कितने सीजन रिलीज हुए हैं
3 / 5TVF की इस सीरीज का नाम गुल्लक सीजन 5 है. बता दें कि इस सीरीज के पहले 4 सीजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए हैं. दरअसल, पंचायत के बाद टीवीएफ की सीरीज गुल्लक दूसरी सबसे ज्यादा पॉपुलर सीरीज की लिस्ट में शामिल है. गुल्लक सीरीज के नए एपिसोड्स लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं. इस सीरीज को इतनी सादगी के साथ पेश किया है कि लोग इसके दीवाने हो रहे हैं.
गुल्लक सीरीज ओटीटी रिलीज
4 / 5गुल्लक के सीजन 5 को आईएमडीबी पर 10 में से 9.1 की शानदार रेटिंग दी गई है. इस सीरीज को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. हालांकि, गुल्लक सीजन 5 में लोगों को बड़ा सरप्राइज मिला है. दरअसल, सीजन 5 में मिश्रा परिवार के बड़े बेटे 'अन्नू मिश्रा' का किरदार वैभव राज गुप्ता निभा रहे थे. लेकिन सीजन 5 में सीरीज से उनका किरदार रिप्लेस कर दिया गया है.
गुल्लक सीरीज कहां देखें
5 / 5अगर आप भी वीकेंड पर देखने के लिए परिवार संग कोई बेहतरीन सीरीज सर्च कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. इस सीरीज में आपको मिश्रा परिवार की कहानी देखने को मिलती है, जिसके घर में अब नया वाई-फाई कनेक्शन लग चुका है, जिसके बाद घर में मॉडर्न चीजों को अपनाने की कोशिश की जा रही है. इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.