कोलकाता राजधानी को दुर्गा पूजा से पहले बड़ा तोहफा, फर्स्ट AC में पुराने कंबलों की जगह मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर

कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी यात्रियों को दुर्गा पूजा से पहले रेलवे ने दिया आरामदायक तोहफा. साधारण और भारी कंबलों की जगह अब सफर में मिलेंगे सुंदर और प्रीमियम फ्लोरल कम्फर्टर. साफ-सफाई और हाइजीन के लिए हर राउंड ट्रिप के बाद इन्हें अच्छी तरह धोया और सैनिटाइज किया जाएगा.

Kolkata Rajdhani Express, Howrah New Delhi Rajdhani, Floral Comforters in Train

हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में पारंपरिक कंबलों को हटाकर सुंदर और हल्के फ्लोरल कम्फर्टर यानि रजाईनुमा चादर देने की शुरुआत की है.CREDIT: X(Eastern Railway)

त्योहारी सीजन में कोलकाता से दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक खास सुविधा शुरू की है. दुर्गा पूजा से ठीक पहले पूर्व रेलवे ने कोलकाता राजधानी कहलाने वाली हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में पारंपरिक कंबलों को हटाकर सुंदर और हल्के फ्लोरल कम्फर्टर यानि रजाईनुमा चादर देने की शुरुआत की है. यह नई व्यवस्था 11 अक्टूबर से लागू कर दी गई है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है. ऐसे में यात्रियों के सफर को अधिक स्वच्छ, प्रीमियम और आरामदायक बनाने के मकसद से यह कदम उठाया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, अक्सर यात्रियों को भारी और पुराने कंबलों की साफ-सफाई को लेकर शिकायत रहती थी. इस समस्या को दूर करने के लिए नए फ्लोरल कम्फर्टर लाए गए हैं, जो देखने में आकर्षक होने के साथ-साथ इस्तेमाल में बेहद हल्के और आरामदायक हैं.

हर फेरे के बाद होगी धुलाई और सैनिटाइजेशन

पूर्व रेलवे ने स्पष्ट किया है कि हाइजीन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. हर राउंड ट्रिप (आने-जाने के एक पूरे फेरे) के बाद इन सभी कम्फर्टर को अच्छी तरह धोया और सैनिटाइज किया जाएगा, ताकि हर नए यात्री को ताजा और साफ बिस्तर मिले.

विज्ञापन

फिलहाल सिर्फ फर्स्ट एसी में सुविधा

रेलवे की यह नई व्यवस्था केवल फर्स्ट एसी (1st AC) के यात्रियों के लिए लागू की गई है. सेकंड एसी या थर्ड एसी कोचों को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है, यानी यह प्रीमियम अपग्रेड अभी केवल प्रथम श्रेणी के यात्रियों को ही मिलेगा. इससे पहले रेलवे ने एसी कोचों में कवर वाले कंबलों का ट्रायल भी शुरू किया था.

देश की पहली राजधानी एक्सप्रेस

हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस देश की पहली राजधानी ट्रेन है, जिसने 3 मार्च 1969 को अपनी पहली यात्रा शुरू की थी. यह ट्रेन गया रूट से 12301/12302 और पटना रूट से 12305/12306 नंबर के साथ कोलकाता को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ