Rajinikanth की ‘जेलर 2’ का कितना है बजट? सुपरस्टार की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. लेकिन हम आपको रजनीकांत की फीस के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से मूवी का बजट काफी बढ़ गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Rajinikanth की ‘जेलर 2’ का कितना है बजट? (PIC-
Sun TV, Youtube)
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की पैन इंडिया तमिल फिल्म ‘जेलर 2’ का दर्शक बड़े पर्दे पर काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस मूवी ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया हुआ है. यह मूवी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि, जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है. यह मूवी साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म जेलर का ऑफिशियल सीक्वल है.
विज्ञापन
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म जेलर को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की थी और सुपरहिट साबित हुई थी. यही कारण है कि फैंस एक्टर की फिल्म का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि जेलर 2 के लिए चेन्नई में काफी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.
फिल्मीबीट की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘जेलर 2’ में कई अलग-अलग भाषाओं बड़े कलाकारों ने काम किया है. इसके बावजूद एक्टर रजनीकांत की फिल्म का बजट दूसरी मूवी की तुलना में काफी कम बताया जा रहा है. दरअसल ‘फिल्मीबीट’ तमिल’ की रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी का बजट 400 करोड़ रुपये से लेकर 500 करोड़ रुपये के बीच होनी चाहिए थी. लेकिन इस फिल्म का बजट 240 करोड़ से 300 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है.
विज्ञापन
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अगर फिल्म कलाकारों की फिल्म को छोड़ दिया जाए, तो इस मूवी को बनाने में 100 करोड़ रुपये से कम खर्च किए गए हैं. लेकिन फिल्म मेकर्स और कंपनी सन पिक्चर्स ने अभी तक मूवी की बजट को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं किया है. दरअसल, साल 2023 में रिलीज हुई नेल्सन और रजनीकांत की फिल्म जेलर को बनाने में 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.
रिपोर्ट्स के अनुसार नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म जेलर 2 के लिए सुपरस्टार रजनीकांत ने 110 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली है. लेकिन इतनी मोटी फीस के बावजूद फिल्म का बजट काफी कम माना जा रहा है. इस मूवी में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, विजय सेतुपति और योगी बाबू नजर आए हैं. वहीं मूवी में ऋतिक रोशन का कैमियो देखने को मिलने वाला है.