Netflix Trending Movies: 'मां बहन' से 'ऑफिस रोमांस' तक, नेटफ्लिक्स पर छाई ये 10 फिल्में; देखें लिस्ट

Netflix Top 10 Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर एक्शन से लेकर थ्रिलर तक कई नई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इन्हें आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए जानते हैं नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है?

netflix trending movies list
1 / 11

विज्ञापन

मां बहन

मां बहन2 / 11

माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की ये डार्क कॉमेडी नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस से भरे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ धरना दुर्गा और रवि किशन भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

29

293 / 11

ये तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. विधु और प्रीति असरानी स्टारर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को आप वीकेंड पर अपने घर में बैठकर बिंज वॉच कर सकते हैं.

कारा

कारा4 / 11

धनुष की 'कारा' भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. इस थ्रिलर क्राइम फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं नेटफ्लिक्स पर वीकेंड पर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. वहीं ट्रेंडिंग लिस्ट में ये फिल्म तीसरे नंबर पर है.

विज्ञापन

ऑफिस रोमांस

ऑफिस रोमांस5 / 11

जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन स्टारर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर छाई हुई है. इस अमेरिकन रोमांटिक ड्रामा फिल्म में आपको कॉमेडी सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इसे भी अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें.

मेग 2: द ट्रेंच

मेग 2: द ट्रेंच6 / 11

इस अमेरिकन साइंस फिक्शन फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म में जेसन स्टैथम के साथ-साथ वू जिंग भी लीड रोल में हैं. नेटफ्लिक्स पर भारत में ये फिल्म 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

गॉडजिला एक्स कोंग: द न्यू एम्पायर

गॉडजिला एक्स कोंग: द न्यू एम्पायर7 / 11

1 घंटा 54 मिनट की इस फिल्म का नाम भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. साल 2024 में रिलीज हुई ये अमेरिकी मॉन्स्टर फिल्म नेटफ्लिक्स पर छठे नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म को एडम विंगार्ड ने डायरेक्ट किया है.

द नन 2

द नन 28 / 11

अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म में हॉरर के साथ-साथ थ्रिलर की भी भरपूर डोज मिलेगी. साल 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

द मार्क्ड वुमन

द मार्क्ड वुमन9 / 11

गेब इबानेज के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस थ्रिलर फिल्म के चर्चे सोशल मीडिया पर भी खूब हो रहे हैं. इस फिल्म को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

कर्तव्य

कर्तव्य10 / 11

सैफ अली खान स्टारर ये क्राइम थ्रिलर फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको थ्रिलर और क्राइम के साथ-साथ एक्शन भी देखने को मिलेगा. ये फिल्म 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा

फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा11 / 11

साल 2024 में रिलीज हुई 2 घंटे 28 मिनट की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है. ये एक्शन एडवेंचर फिल्म नेटफ्लिक्स पर 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन