TVF के इस नए शो ने 'पंचायत' से छीना नंबर 1 का ताज, 5 दिन में 5 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा
TVF New Show: द वायरल फीवर (टीवीएफ) पॉपुलर प्रोडक्शन हाउसेस में से एक है, जो लगातार हिट शोज देने के लिए जाना जाता है. हाल ही में टीवीएफ का नया शो आया है, जिसने कमाल ही कर दिया है.

गुल्लक 5
2 / 7पंचायत के बाद टीवीएफ ने 'गुल्लक' जैसी हिट सीरीज दी है, जिसका हाल ही में 5वां सीजन आया है. ये शो एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीत रहा है.
मिले इतने व्यूज
3 / 7'गुल्लक' सीजन 5 को रिलीज के सिर्फ 5 दिनों के भीतर सोनी लिव पर 7 मिलियन यूनिक व्यूअर्स मिल चुके हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, पहले 5 दिनों में सोनी लिव पर 7 मिलियन यूनिक व्यूअर्स ने गुल्लक S5 को देखा है, जो अपने आपमें बड़ी बात है.
मिश्रा परिवार
4 / 7'गुल्लक' सीजन 5 में अन्नू मिश्रा के रूप में अनंत वी. जोशी के साथ प्यारा मिश्रा परिवार वापस आ गया है और हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों का दिल जीत रहा है. इससे पहले अन्नू मिश्रा का किरदार वैभव राज गुप्ता ने निभाया था.
आईएमडीबी रेटिंग
5 / 7शो का पांचवां सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. वहीं, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो 'गुल्लक' को आईएमडीबी पर 9.1 रेटिंग मिली है.
मिश्रा परिवार में बदलाव
6 / 7कहानी की अगर बात करें तो इस बार मिश्रा परिवार के घर में भी बदलाव दिखाई दे रहा है. घर में नया रंग-रोगन होगा, वाई-फाई कनेक्शन होगा और नई चीजों को अपनाने की कोशिश दिख रही है.
परिवार के पुराने संस्का
7 / 7भले ही कुछ भी हो लेकिन इन सबके बीच परिवार के पुराने संस्कार, रिश्तों की मिठास और एक-दूसरे के लिए चिंता वैसी ही बनी रही, जो दर्शकों का फिर से दिल छू गई है.



















