74 एपिसोड वाली वो सीरीज, जो सालों बाद भी है लोगों की फेवरेट, बेहद तगड़ी है रेटिंग

Trending Web Series: ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. आज हम आपको एक ऐसी वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो 15 साल से जियोहॉटस्टार पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी वेब सीरीज है?

games of thrones
1 / 7
games of thrones. image credit- social media

विज्ञापन

गेम ऑफ थ्रोन्स

गेम ऑफ थ्रोन्स2 / 7

हम जिस वेब सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ है. ये सीरीज 17 अप्रैल 2011 को एचबीओ चैनल पर रिलीज हुई थी. इसे डेविड बेनिऑफ और डी.बी. वीस ने मिलकर बनाया था.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 7

इस सीरीज की कहानी जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की मशहूर किताब ‘ए सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर’ पर आधारित है. इसमें वेस्टेरोस नाम की एक फिक्शनल दुनिया दिखाई गई है, जहां अलग-अलग राजघरानों के बीच राजगादी को हथियाने की खतरनाक जंग होती है.

सीरीज की कास्ट

सीरीज की कास्ट4 / 7

इस सीरीज में कलाकारों की एक बहुत बड़ी फौज है. सीरीज का हर एक किरदार लोगों के दिलों को छूता है. सीरीज में एमिलिया क्लार्क, किट हैरिंगटन, पीटर डिंकलेज, लीना हेडी, सोफी टर्नर और मैसी विलियम्स जैसे कई बड़े कलाकारों ने काम किया है.

विज्ञापन

टोटल 8 सीजन

टोटल 8 सीजन5 / 7

इस सीरीज के टोटल 8 सीजन हैं और इसमें टोटल 74 एपिसोड्स हैं. इसका हर एक एपिसोड लगभग 50 मिनट से 82 मिनट का है, जो किसी फिल्म जैसा ही एक्सपीरियंस देता है.

IMDb रेटिंग

IMDb रेटिंग6 / 7

इस सीरीज ने व्यूअरशिप के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और ढेरों अवॉर्ड्स अपने नाम किए है. सीरीज की रेटिंग की बात करें तो इसे IMDb रेटिंग भी 10 में से 9.2 मिली है. सालों बाद भी सीरीज का अपना जलवा है.

विज्ञापन

15 साल से क्रेज

15 साल से क्रेज7 / 7

लगभग 15 साल बीत जाने के बाद भी इस सीरीज का क्रेज पूरा है. आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं, जो इसकी पॉपुलैरिटी साबित करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन