Gram Chikitsalay Season 2 Trailer: 'Panchayat' के 'बनराकस' की हुई 'ग्राम चिकित्सालय' में एंट्री, फैंस हुए एक्साइटेड
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी सीरीज आने वाली है, जिसे लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. टीवीएफ के बैनर तले बनी 'ग्राम चिकित्सालय' का दूसरे सीजन का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस को चौंका दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

टीवीएफ के बैनर तले बनी 'ग्राम चिकित्सालय' के सीजन 2 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज का आज यानी 12 जून को ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इस सीरीज ने दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज भी दे दिया है. दरअसल, इस सीरीज में आपको 'पंचायत' सीरीज का एक शानदार किरदार देखने को मिलने वाला है.
ग्राम चिकित्सालय 2
2 / 5'ग्राम चिकित्सालय' का पहला सीजन साल 9 मई 2025 को जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. एक बार फिर 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीजन में अमोल परासर डॉ प्रभात के रूप में नजर आने वाले हैं. इस सीरीज की कहानी एक ऐसे गांव के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जहां कि स्वास्थ्य व्यवस्था काफी गंभीर है.
ग्राम चिकित्सालय 2 की कहानी
3 / 5अगर आपने सीरीज का पहला सीजन देखा है, तो उसमें आपने देखा होगा कि डॉक्टर प्रभात स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधार करने के लिए कड़ा संघर्ष करता है. इस सीरीज में यह भी दिखाया गया की भठकंडी गांव के लोग स्वास्थ्य क्रेंद में अपना इलाज कराने से काफी डरते हैं. इतना ही नहीं वो गांव के एक डॉक्टर के पास अपना इलाज करवाना ज्यादा पसंद करते हैं, जिनके पास डॉक्टर कि कोई डिग्री भी मौजूद नहीं है.
ग्राम चिकित्सालय 2 कहां देखें
4 / 5आपको बता दें कि 'ग्राम चिकित्सालय' का सीजन 2 काफी शानदार होने वाला है. इस सीरीज में आपको पंचायत सीरीज के नरेश का किरदार नजर आने वाला है. दरअसल, 'ग्राम चिकित्सालय 2' के ट्रेलर में नरेश का किरदार काफी शानदार मालूम हो रहा है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि उनका किरदार लोगों को पंचायत जैसा एंटरटेन कर पाता है कि नहीं.
ग्राम चिकित्सालय 2 ओटीटी रिलीज
5 / 5TVF अपने दर्शकों को सरप्राइज देने में बिल्कुल भी परहेज नहीं करता है. 'ग्राम चिकित्सालय 2' में 'पंचायत' के 'फुलेरा' गांव के नए प्रधान बनराकस (नरेश) भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. यह सीरीज 23 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा.