इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV; वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता
Emraan Hashmi Viral Video: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक खतरनाक स्टंट देखने को मिल रहा है. इस दौरान इमरान हाशमी भी बाल-बाल बचे हैं.
इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म के सेट पर टला बड़ा हादसा (Pic Credit- IMDb)
Emraan Hashmi Viral Video: इमरान हाशमी ‘आवारापन 2’ की सक्सेस के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वहीं अब फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खतरनाक स्टंट देखने को मिल रहा है. हवा में पलटते हुए SUV कार एक वैन पर जाकर गिर गई. इस हादसे में इमरान हाशमी का चेहरा चोटिल होने से बाल-बाल बचा है. वहीं बड़ा हादसा होने से टल गया. सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देख फैंस की भी चिंता बढ़ गई. वहीं एक्टर भी सही सलामत हैं. इमरान हाशमी की ये फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है.
विज्ञापन
फिल्म का BTS वीडियो वायरल
दरअसल सोशल मीडिया पर फिल्म का एक BTS वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कार का एक खतरनाक स्टंट देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में एक SUV हवा में पलटते हुए एक वैन पर गिरती नजर आ रही है. वहीं आसपास लोग भी इस स्टंट को देख रहे हैं. एक बड़ी क्रेन से SUV बंधी है और वो अचानक हवा में पलटते हुए वैन पर जा गिरती है, जिसे देखकर फिल्म की स्टंट टीम गाड़ी की तरफ भागकर आती है. वहीं दावा किया जा रहा है कि इस दौरान इमरान हाशमी भी वहीं थे और उनके चेहरे के करीब कार गुजरी, जिससे एक्टर चोट लगने से बाल-बाल बच गए.
अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख इमरान हाशमी के फैंस की भी चिंता बढ़ गई. हालांकि इमरान हाशमी को इस दौरान कुछ नहीं हुआ और वो सुरक्षित हैं. हालांकि फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के मेकर्स ने इस वायरल वीडियो पर अभी तक कोई सफाई नहीं दी है. ऐसे में इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि गाड़ी पलटने वाला स्टंट फिल्म का हिस्सा था या फिर ये तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है. वहीं अब सोशल मीडिया पर भी फैंस इस वीडियो को फैंस भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीशेयर कर रहे हैं.
बता दें इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आ रही हैं. आदित्य दत्त के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा के साथ-साथ फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. ये फिल्म सिनेमाघरों में 27 नवंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है.