10 एपिसोड की इस सीरीज ने Netflix पर जमाया कब्जा, IMDb 8.7 की रेटिंग ने बढ़ाया क्रेज

OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर कोहराम मचा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Teach You a Lesson
1 / 5

OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और यह ट्रेंड कर रही है. अगर आप भी वीकेंड पर देखने के लिए सीरीज तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

टीच यू ए लेसन सीरीज

टीच यू ए लेसन सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो एक कोरियन ड्रामा सीरीज है. इस सीरीज में आपको बेहतरीन एक्शन, सस्पेंस और शानदार कहानी देखने को मिलने वाली है. यह सीरीज इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है.

विज्ञापन

टीच यू ए लेसन सीरीज स्टार कास्ट

टीच यू ए लेसन सीरीज स्टार कास्ट3 / 5

इस सीरीज का नाम 'टीच यू ए लेसन' है, जो एक कोरियन एक्शन थ्रिलर सीरीज है. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 5 जून 2026 को रिलीज की गई है. इस सीरीज में किम मु-योल, जिन की-जू, हा यंग और पी-ओ ने अहम किरदार निभाया है.

टीच यू ए लेसन सीरीज की कहानी

टीच यू ए लेसन सीरीज की कहानी4 / 5

इस कोरियन सीरीज की कहानी साउथ कोरिया के स्कूलों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. जहां एक स्टूडेंट अपने ही टीचर की हत्या कर देता है, जिसके बाद सीरीज की कहानी एक अलग ही मोड़ ले लेती है. घबराइए नहीं हम आपको सीरीज का स्पाइलर नहीं बताएंगे, वरना आपको सीरीज देखने में मजा नहीं आएगा.

विज्ञापन

टीच यू ए लेसन सीरीज कहां देखें

टीच यू ए लेसन सीरीज कहां देखें5 / 5

आपको बता दें कि इस सीरीज को 10 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर आप हिंदी भाषा में भी देख सकते हैं. इतना ही नहीं सीरीज को IMDb पर 8.7 की शानदार रेटिंग मिली है. इस सीरीज की एंडिंग आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन