Sapna Chaudhary Networth: करोड़ों की मालकिन हैं सपना चौधरी, दिल्ली में जीती हैं रॉयल लाइफ; पति पर ठोका केस!

Sapna Choudhary Networth: हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं. सपना ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया है. वहीं कोर्ट ने केस पर सुनवाई करते हुए फिलहाल वीर को सपना चौधरी से दूर रहने को कहा है. वहीं इसी दौरान सपना चौधरी की नेटवर्थ भी चर्चाओं में आ गई है. चलिए जानते हैं आखिर हरियाणवी स्टार की नेटवर्थ कितनी है?

sapna choudhary networth
1 / 7

विज्ञापन

पति पर ठोका केस

पति पर ठोका केस2 / 7

सपना चौधरी ने हाल ही में अपने पति वीर साहू के खिलाफ याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया कि उनके पति की वजह से उनका काम प्रभावित हो सकता है. साथ ही पति पर घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायत भी दर्ज कराई. अदालत ने सुनवाई करते हुए पति को सपना चौधरी से दूरी बनाए रखने को कहा है और अब इस केस की अगली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है.

विज्ञापन

कितनी है सपना चौधरी की नेटवर्थ?

कितनी है सपना चौधरी की नेटवर्थ?3 / 7

सपना चौधरी कभी हरियाणा में छोटे-छोटे स्टेज शो कर अपने पेट पालती थीं, वहीं अब सपना करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना चौधरी की नेटवर्थ 50 करोड़ है.

कैसे करती हैं कमाई?

कैसे करती हैं कमाई?4 / 7

हरियाणवी स्टार अपनी कमाई स्टेज शो, ब्रांड प्रमोशन, म्यूजिक वीडियो और अन्य प्रोजेक्ट्स के जरिए करती हैं. वहीं सपना एक लाइव स्टेज शो करने के लिए लाखों रुपये चार्ज करती हैं. आज उनका नाम हरियाणा की स्टार के रूप में लिया जाता है.

विज्ञापन

दिल्ली में है आलीशान घर

दिल्ली में है आलीशान घर5 / 7

सपना चौधरी का लाइफस्टाइल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है. दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सपना का एक आलीशान घर है. यहां हरियाणवी क्वीन अपने परिवार के साथ रहती हैं. सपना अक्सर अपने घर की फोटोज और वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करती रहती हैं.

महंगी गाड़ियों की हैं शौकीन

महंगी गाड़ियों की हैं शौकीन6 / 7

लग्जरी हाउस के साथ-साथ एक्ट्रेस के पास लग्जरी गाड़ियां भी हैं. इनमें Audi Q7, BMW 7 Series और Ford जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं. उनका लग्जरी लाइफस्टाइल अक्सर चर्चाओं का विषय रहता है.

विज्ञापन

कौन हैं सपना चौधरी के पति?

कौन हैं सपना चौधरी के पति?7 / 7

वहीं सपना के पति वीर साहू भी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. वीर एक सिंगर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर हैं. दोनों ने साल 2020 में एक-दूसरे से शादी की थी. वहीं दोनों 2 बेटों के पेरेंट्स हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन