Nora Fatehi के FIFA सॉन्ग 'Siir Siir' पर झूमे फैंस, पर क्रिटिक्स बोले- 'फुटबॉल वाली वाइब…'

Nora Fatehi FIFA Song: नोरा फतेही के लिए FIFA World Cup 2026 काफी जरूरी है. उनके नए गाने ‘सीर सीर’ (Siir Siir) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. जहां उनके फैंस इस गाने पर झूम रहे हैं, वहीं क्रिटिक्स का मिला जुला रिएक्शन सामने आया है.

Nora Fatehi FIFA Song

Nora Fatehi FIFA Song

Nora Fatehi FIFA Song Siir Siir Reaction: नोरा फतेही के लिए FIFA World Cup 2026 खास होने वाला है. उनका नया गाना ‘सीर सीर’ (Siir Siir) रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. हालांकि, इंटरनेट पर दर्शकों और समीक्षकों के बीच मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. जहां नोरा के डांस से प्रभावित लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं. तो वहीं क्रिटिक्स इसमें फुटबॉल वाइब की कमी बता रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंन को क्यों पसंद आया गाना?

नोरा फतेही के फैंस को यह गाना काफी पसंद आया. लोग इस बात से बेहद खुश हैं कि नोरा लगातार दूसरी बार (2022 के बाद 2026 में) फीफा के आधिकारिक म्यूजिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी हैं. हमेशा की तरह दर्शकों को नोरा फतेही की एनर्जी, उनके किलर डांस मूव्स और विजुअल्स काफी पसंद आ रहे हैं. कमेंट्स में लोग इसे “एब्सोल्यूटली फायर” बता रहे हैं.

विज्ञापन

क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया क्यों?

समीक्षकों ने नोरा के गाने पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी है. उनके अनुसार, यह ट्रैक फुटबॉल एंथम जैसा बिल्कुल नहीं लग रहा. इसमें जोश, उत्साह और स्टेडियम वाला फ्लेवर गायब है, जो फुटबॉल मैच के दौरान जरूरी होता है. आलोचकों के अनुसार, ‘सीर सीर’ फीफा का गाना कम और एक साधारण कमर्शियल पॉप या बॉलीवुड आइटम नंबर ज्यादा लग रहा है.

इंटरनेशनल गाने ‘वाका वाका’ से तुलना

इंटरनेट पर इस गाने की तुलना शकीरा के ‘वाका वाका’ (Waka Waka) और के’नान के ‘वेविंग फ्लैग’ (Wavin’ Flag) जैसे ऐतिहासिक फीफा गानों से की जा रही है. लोगों का कहना है कि वे कल्ट एंथम्स आज भी अनमैच्ड हैं और ‘सीर सीर’ उनके सामने फीका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ