Prime Video पर टॉप-5 में शामिल हुई ये 1 महीने पुरानी फिल्म, दमदार एक्शन के साथ मिलेगी गजब की लव-स्टोरी

Prime Video Best Action Romantic Thriller: अगर आप एक्शन और रोमांस का तगड़ा फ्यूजन देखना चाहते हैं तो प्राइम-वीडियो पर ये मजेदार फिल्म जरूर अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें. यह अभी ओटीटी पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है.

Dacoit A Love Story Prime Video
1 / 7
Dacoit A Love Story Prime Video

Prime Video Best Action Romantic Thriller: अगर आप एक्शन और रोमांस का तगड़ा फ्यूजन देखना चाहते हैं तो प्राइम-वीडियो पर ये मजेदार फिल्म जरूर अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें. यह अभी ओटीटी पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है.  

विज्ञापन

प्राइम वीडियो पर फिल्में

प्राइम वीडियो पर फिल्में2 / 7

Prime Video पर यह एक्शन-रोमांस फिल्म तगड़े से ट्रेंड हो रही है, जिसमें आपको खौफनाक कहानी के साथ दमदार एक्शन भी देखने को मिलेगा. यह प्राइम वीडियो पर भारत ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 3 पर छाई है.

विज्ञापन

कौन सी है फिल्म?

कौन सी है फिल्म?3 / 7

मृणाल ठाकुर और अदीवी शेष स्टारर एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर 'डकैत: एक प्रेम कथा' (Dacoit: A Love Story) इस समय प्राइम वीडियो की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

महीनेभर से ओटीटी पर ट्रेंडिंग

महीनेभर से ओटीटी पर ट्रेंडिंग4 / 7

इस फिल्म को ओटीटी पर आए हुए लगभग एक महीना हो गया है. फिर भी यह दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में अभी भी शामिल है. यह फिल्म इसकी ओरिजिनल भाषाओं (हिंदी और तेलुगु) के साथ-साथ तमिल, कन्नड़ और मलयालम डब्ड वर्जन में भी फुल एचडी क्वालिटी में स्ट्रीम किया जा रहा है.

विज्ञापन

फिल्म में क्या है खास?

फिल्म में क्या है खास? 5 / 7

फिल्म की कहानी पारंपरिक डाकू और बागी शैली पर आधारित है, जिसे बेहद आधुनिक और स्टाइलिश एक्शन कोरियोग्राफी के साथ पेश किया गया है. फिल्म में अदीवी शेष (हरिदास) और मृणाल ठाकुर (सरस्वती) के बीच का डार्क रोमांस, प्यार, धोखा और बदले की भावना दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है.

अनुराग कश्यप का विलेन अवतार

अनुराग कश्यप का विलेन अवतार6 / 7

मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म में एक बेहद क्रूर और चतुर पुलिस अफसर 'स्वामी' का किरदार निभाया है, जो फिल्म का मुख्य आकर्षण है.

विज्ञापन

फिल्म की रेटिंग

फिल्म की रेटिंग7 / 7

इस फिल्म को 7.6 IMDb रेटिंग मिली है. अगर आप एक्शन और रोमांस दोनों का एकसाथ मजा लेना चाहते हैं, तो इस फिल्म का चुनाव आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है. इसे आप वीकेंड पर निपटा सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन