Maa Kushmanda Prasad: मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स

Potato Malpua Recipe: नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है. अगर आपके घर में भी पूजा रखी गई है तो आलू के मालपुआ भोग के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. घर पर इसे कैसे तैयार किया जा सकता है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

maa kushmanda aloo malpua

मां कूष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए मालपुआ का भोग लगाया जाता है, जिसे आलू से भी बनाया जा सकता है. Image Credit- Magnific

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • आज नवरात्रि का चौथा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.
  • मां कूष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए मालपुआ का भोग लगाया जाता है, जिसे आलू से भी बनाया जा सकता है.

Maa Kushmanda Prasad: आज नवरात्रि का चौथा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. इसलिए भक्त मां कूष्मांडा की पूजा करते हैं और अपने परिवार की सुख-शांति के लिए दुआ करते हैं. मां को खुश करने के लिए भक्त उनके पसंद के कपड़े पहनते हैं, उनके पसंदीदा रंग से घर को डेकोरेट करते हैं और पूजा में उनकी पसंद का भोग लगाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कूष्मांडा की पूजा के लिए मालपुआ ज्यादातर बनाया जाता है. वैसे तो इसे आप मैदा और चीनी की मदद से तैयार कर सकते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया स्वाद चाहते हैं तो उबले हुए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. उबले हुए आलू का इस्तेमाल मालपुआ का बेस तैयार करने के लिए करें और ऊपर से देसी घी की चाशनी डालें. 

विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं आलू के मालपुआ? 

सामग्री 

  • आलू- 6
  • चीनी- 1 कप
  • काजू पिस्ता और बादाम- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • दूध- 7 चम्मच
  • मैदा- 2 चम्मच
  • बेसन- 2 चम्मच
  • घी- जरूरत के हिसाब से

इसे भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipes: साबूदाना की खिचड़ी और खीर खाकर हो गए हैं बोर? ये 4 हेल्दी रेसिपी करें डाइट में शामिल

विधि 

  • आलू से मालपुआ तैयार करना बहुत ही आसान है. इसे बनाने के लिए ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें. फिर आलू को उबालकर छिलका उतारकर ठंडा होने दें.
  • अब मिक्सर में आलू, ड्राई फूड्स और दूध डालकर पेस्ट तैयार कर लें.
  • पेस्ट को एक बाउल में निकालें और इलायची पाउडर, मैदा या बेसन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. जब बैटर अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो दूध और चीनी डालकर मिश्रण को स्मूथ बनाएं. 
  • स्वाद को बढ़ाने के लिए आप गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर नारियल का स्वाद अच्छा लगता है तो कद्दूकस किया हुआ नारियल बैटर में मिला देना बेस्ट रहेगा. 
  • बैटर तैयार करने के बाद एक कड़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रखें. गर्म करने के बाद फ्लेम हल्का करें और देसी घी डालकर गर्म होने दें.
  • मालपुआ डीप फ्राई करना है तो चम्मच की मदद से बैटर को कड़ाही में फैलाएं.
  • मालपुआ को दोनों तरफ से डीप फ्राई करें और अगर आपको क्रिस्पी रखना है तो फ्लेम तेज रखें.
  • जब मालपुआ अच्छी तरह से पक जाए तो एक प्लेट में निकालें और दूसरी तरफ चाशनी तैयार करें. चाशनी तैयार करने के लिए 1 कप पानी और 1 कप चीनी पतीली में डालें. एक से दो इलायची डालकर चाशनी को गाढ़ा होने तक पकाएं. 
  • चाशनी एक तार की हो जाए तो मालपुआ के ऊपर डालें और खोया, बादाम, काजू या नारियल डालकर देवी मां को सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- अक्टूबर में बना रहे केरल घूमने का प्लान? पहाड़, बीच और बैकवाटर्स वाली इन 5 जगहों को करें लिस्ट में शामिल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ