एक्टर रणवीर शौरी को जान से मारने की मिली धमकी, CJP प्रोटेस्ट का विरोध करने के बाद आया मैसेज

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों CEC के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. लेकिन इस विरोध प्रदर्शन का बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने विरोध किया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

Ranvir shorey

रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी (Pic- instagram ( Ranvir)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन का विरोध किया था और सुझाव दिया था. रणवीर शौरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘अपनी ताकत संसद और चुनाव में दिखाइए, सड़कों पर नहीं. अगर आपको लगता है कि उन रास्तों में कुछ गलत है, तो अदालत का दरवाजा खटखटाइये. यही लोकतांत्रिक तरीका है.

विज्ञापन

रणवीर ने आगे लिखा, ‘सड़कों पर कब्जा करना और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे व कानून-व्यवस्था तंत्र को बंधक बनाना ही असल में “लोकतंत्र की हत्या” है. आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों ECE के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं एक्टर के इस पोस्ट के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

विज्ञापन

रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी?

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को बीती रात यानी 12 अक्टूबर की रात 9:10 बजे ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. वहीं एक्टर ने धमकी भरे ईमेल को एक्स पर पोस्ट कर दिया है. इस मेल में एक्टर को सार्वजनिक जगह पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला करने की बात की गई है. लेकिन अब एक्टर ने साइबर पुलिस और मुंबई पुलिस से इस बात की शिकायत भी कर दी है. वहीं अब पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

एक्टर को लोहे की रॉड से मारने की मिली धमकी

बता दें कि एक्टर रणवीर शौरी को जिस ईमेल आईडी से धमकी भरा मेल किया गया है, उसका नाम राज परिहार है. दरअसल, इस ईमेल में एक्टर को बेहद अभद्र और हिंसक भाषा का यूज किया गया है. इस मेल में धमकी भरे अंदाज में लिखा गया है कि एक्टर को लोकेशन और मूवमेंट पर नजर रखेंगे और बाद में उन पर हमला करेंगे. वहीं मेल में आगे यह भी लिखा गया है कि वे एक्टर के सिर पर हमला करेंगे. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ