Main Vaapas Aaunga X Review: मोहब्बत से बंटवारा तक... इमोशन्स से भरी इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', फैंस ने दिया रिव्यू

Main Vaapas Aaunga X Review: इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना लीड रोल में हैं. वहीं मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे. वहीं जहां अब ये फिल्म रिलीज हो चुकी है तो ऑडियंस के रिव्यू भी सामने आने लगे है. चलिए जानते हैं फैंस को ये फिल्म कैसी लगी?

main vaapas aaunga x review.jpg
1 / 6

विज्ञापन

क्या बोली ऑडियंस?

क्या बोली ऑडियंस?2 / 6

दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म को देखकर यूजर्स अपने-अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मैं वापस आऊंगा फिल्म प्यार और किस्मत की एक दिल को छू लेने वाली खूबसूरत कहानी है. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि ये एक इमोशन्स से भरा सफर है जो आपके दिल को थाम लेता है और आपको उससे निकलने नहीं देता. इसे बड़े पर्दे पर जरूर देखें.'

विज्ञापन

कहानी ने छुआ ऑडियंस का दिल

कहानी ने छुआ ऑडियंस का दिल3 / 6

दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म को देखने से पहले मुझे एक अच्छी प्रेम कहानी की उम्मीद थी. वहीं ये फिल्म उम्मीदों पर खरा उतरी है और इसकी कहानी ने दिल को छू लिया. कहानी कहने का तरीके काफी प्रभावशाली लगा. इस फिल्म के सीन्स को बेहद खूबसूरती से लिखा गया है. वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने कमाल का अभिनय किया है.'

इमोशन्स ने जीता दिल

इमोशन्स ने जीता दिल4 / 6

तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैंने अभी-अभी 'मैं वापस आऊंगा' देखी है. इस फिल्म में मोहब्बत और बंटवारा की एक दिल छू जाने वाली कहानी देखने को मिली. सबसे अच्छी बात ये है कि उन इमोशन्स को बयां किया गया है जिन्हें हर कोई महसूस करता है लेकिन अक्सर शब्दों में बयां नहीं कर पाता. पूरी टीम को बधाई.'

विज्ञापन

स्टारकास्ट की एक्टिंग से ऑडियंस हुई इंप्रेस

स्टारकास्ट की एक्टिंग से ऑडियंस हुई इंप्रेस5 / 6

चौथे यूजर ने लिखा, 'मैं वापस आऊंगा फिल्म एक ऐसी कहानी कहती है जो लोगों को उस स्थान से जोड़ती है, जिसे वो पहले कभी अपना घर बोलते थे. फिल्म में सितारों का अभिनय मजबूत पहलुओं में से एक लगा. दिलजीत दोसांझ ने कमाल का काम किया है. वहीं शरवरी ने अपने करियर का बेस्ट काम इस फिल्म में किया है. वेदांग रैना ने भी अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है.

नसीरुद्दीन शाह बने फिल्म की जान

नसीरुद्दीन शाह बने फिल्म की जान6 / 6

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ कहानियां खत्म नहीं होती, वो इंतजार करती हैं. 'मैं वापस आऊंगा' में प्यार, तड़प, जुदाई और उम्मीद की एक दिल को छू लेने वाली कहानी देखने को मिली है जो फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके दिलों में बसी रहती है. नसीरुद्दीन शाह फिल्म की जान हैं. प्यार में विश्वास रखने वाले हर इंसान को इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन