‘भाग नेहा भाग’: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर बना सटायर गेम, सोशल मीडिया पर वायरल

नेहा बोरा से जुड़े घटनाक्रम पर दो भाइयों ने ‘भाग नेहा भाग’ नाम का व्यंग्यात्मक वीडियो गेम बनाया है. गेम में नेहा को पीछा कर रहे किरदारों से बचकर भागना होता है और ‘डेमोक्रेसी कॉइन्स’ इकट्ठा करने होते हैं. सोशल मीडिया पर गेम को लेकर लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है.

Untitled Design - 2026-10-14T145025.625

अनव और अक्षय नायर ने नेहा बोरा से जुड़े हालिया घटनाक्रम से प्रेरित होकर ‘भाग नेहा भाग’ सटायर गेम बनाया है (Photo- Insta/@anavnayar)

दो भाइयों ने ‘भाग नेहा भाग’ नाम से एक वीडियो गेम बनाया है, जो छात्र नेता नेहा बोरा से जुड़े हालिया घटनाक्रम से प्रेरित है. इस गेम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है. कई यूजर्स ने इसे खेलने की इच्छा भी जताई है. इंस्टाग्राम यूजर अनव नायर ने गेम का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें नेहा बोरा खाकी और नारंगी रंग के कपड़े पहने किरदारों से बचकर भागती नजर आती हैं. पीछा करने वाले किरदार उन्हें पकड़ने के लिए ‘पकड़ो-पकड़ो’ चिल्लाते हैं. अगर वे नेहा को पकड़ लेते हैं, तो स्क्रीन पर ‘पकड़ी गई’ का मैसेज दिखाई देता है.

विज्ञापन

यह गेम ‘Subway Surfers’ जैसे मशहूर एंडलेस रनर गेम के आधार पर बनाया गया है. हालांकि, इसमें मजाकिया अंदाज भी जोड़ा गया है. गेम में खिलाड़ी को ‘डेमोक्रेसी’ यानी लोकतंत्र नाम के सिक्के इकट्ठा करने होते हैं. इस तरह गेम को मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़ने की कोशिश की गई है. यह गेम अनव नायर और अक्षय नायर नाम के दो भाइयों ने मिलकर बनाया है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

अनव ने इंस्टाग्राम पर गेम का वीडियो शेयर करते हुए लोगों को इसे खेलने के लिए मैसेज करने को कहा. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जो लोग गेम खेलना चाहते हैं, वे उन्हें डायरेक्ट मैसेज कर सकते हैं. पोस्ट सामने आने के बाद कई यूजर्स ने गेम का लिंक मांगा. कुछ लोगों ने इस आइडिया की तारीफ की, तो कुछ ने इसे और दिलचस्प बनाने के लिए नए फीचर जोड़ने के सुझाव दिए. एक यूजर ने लिखा, ‘मजेदार लग रहा है! भाग नेहा भाग! गेम का आइडिया शानदार है’. वहीं, एक दूसरे यूजर ने सुझाव दिया कि गेम में मल्टीप्लेयर फीचर होना चाहिए, ताकि कई लोग एक साथ भाग सकें. फिलहाल, इस गेम को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी देखी जा रही है. इसके जरिए दोनों भाइयों ने मौजूदा घटनाक्रम पर मजाक करने के साथ-साथ गेमिंग के एक लोकप्रिय फॉर्मेट का इस्तेमाल किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ