3 दिन में 63 देशों में नंबर वन बनी 1 घंटे 55 मिनट की ये फिल्म, किस ओटीटी पर मचा रही धमाल?

Jennifer Lopez Film: कुछ फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं, जो ओटीटी पर आते ही बवाल काट देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सिर्फ 3 दिन में ही 63 देशों में छा गई हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

office romance
1 / 7
office romance. image credit- social media

विज्ञापन

फिल्म ऑफिस रोमांस

फिल्म ऑफिस रोमांस2 / 7

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड की क्वीन जेनिफर लोपेज की फिल्म 'ऑफिस रोमांस' है, जिसने ओटीटी पर आते ही धमाका कर दिया है.

विज्ञापन

दुनियाभर में छाई फिल्म

दुनियाभर में छाई फिल्म3 / 7

जेनिफर की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और इस फिल्म ने आते ही हर किसी का दिल जीत लिया है. ये फिल्म सिर्फ 3 दिन में ही दुनियाभर में छा गई है.

इंडिया में किस नंबर पर कर रही ट्रेंड

इंडिया में किस नंबर पर कर रही ट्रेंड4 / 7

1 घंटे 55 मिनट की ये फिल्म 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म ने अब तक 63 देशों में अपनी पहचान बना ली है और नंबर वन पर जा चुकी है. इसके अलावा ये फिल्म 87 देशों में टॉप 10 में जगह बनाए हुए है और इंडिया में टॉप 10 में ये 5वें नंबर पर है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी5 / 7

इस फिल्म की कहानी एयरलाइन कंपनी एयरक्रूज की सीआई जैकी क्रूज यानी जेनिफर लोपेज की है, जो अपनी कंपनी को सख्ती से चलाती हैं और ऑफिस में रोमांस पर उसकी सख्त पॉलिसी होती है.

जेनिफर लोपेज

जेनिफर लोपेज6 / 7

इस फिल्म की खासियत ये है कि इसमें जेनिफर लोपेज हैं. 56 साल की उम्र में उनकी फिटनेस और लुक फिल्म को और भी खास बनाते हैं. साथ ही उनकी एक्टिंग भी लोगों का दिल जीत रही है.

विज्ञापन

मिले इतने व्यूज

मिले इतने व्यूज7 / 7

इस फिल्म को तीन दिनों में 20.9 मिलियन व्यूज (2 करोड़ लाख) के साथ ग्लोबल चार्ट पर जगह मिल चुकी है. नेटफ्लिक्स के अनुसार, ये 40 मिलियन घंटे (चार करोड़ घंटे) से ज्यादा देखी जा चुकी है. साथ ही कई देशों में ये ‘क्रीड 3' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन