Gullak 5 ने OTT पर रचा इतिहास! 5 दिनों में 70 लाख लोगों ने देखा शो, बनाया नया रिकॉर्ड

Gullak 5 Sets New Record: टीवीएफ का नया शो 'गुल्लक 5' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुआ है. इस शो ने रिलीज होते ही ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. शो के रिलीज होने के 5 दिनों के अंदर ही इस शो को करोड़ों लोगों ने देख लिया है, जिससे एक नया रिकॉर्ड बन गया है.

gullak 5 (5)
1 / 6

विज्ञापन

सोनी लिव पर छाया 'गुल्लक 5'

सोनी लिव पर छाया 'गुल्लक 5'2 / 6

'गुल्लक' का 5वां सीजन 5 दिन पहले सोनी लिव पर रिलीज किया गया है. फैंस को इस सीजन का काफी लंबे समय से इंतजार था, क्योंकि इस सीजन से अनंत वी जोशी भी शो से जुड़े हैं और उन्होंने शो में कमाल की एक्टिंग कर फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

कहानी ने फिर जीता दिल

कहानी ने फिर जीता दिल3 / 6

5वें सीजन में भी मिश्रा परिवार का खूबसूरत सफर देखने को मिला, जो ऑडियंस के दिलों को एक बार फिर छू गया. जब से मेकर्स ने इस सीजन का ऐलान किया था, तभी से फैंस इस सीजन के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे.

5 दिनों में इतने लोगों ने देखा शो

5 दिनों में इतने लोगों ने देखा शो4 / 6

वहीं रिलीज होते ही 'गुल्लक 5' नया इतिहास रच दिया. इस शो को 5 दिनों में 70 लाख लोगों ने इस शो को देख लिया है. सोनी लिव पर इस शो को अब तक 7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस बात की जानकारी क्रोम डीएम कॉट ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर दी है.

विज्ञापन

'मिश्रा परिवार' के दीवाने हैं फैंस

'मिश्रा परिवार' के दीवाने हैं फैंस5 / 6

श्रेयांश पांडे के इस शो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ऑडियंस में इस शो की कितनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. पहले सीजन से ही ऑडियंस के दिलों में मिश्रा परिवार की नोकझोंक छाई हुई है. ये ही वजह है कि हर सीजन का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार रहता है.

'गुल्लक 5' की स्टारकास्ट

'गुल्लक 5' की स्टारकास्ट6 / 6

शो की स्टारकास्ट की बात करें तो इस बार इस शो में अनंत वी जोशी की एंट्री हो गई है. अनंत के साथ-साथ शो में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मयार और सुनीता राजवार लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन