कॉमेडी का वो किंग, जिसका गरीबी में गुजरा बचपन, फिर गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम, अमीरी में रजनीकांत-अल्लू अर्जुन से भी निकला आगे

Popular Comedian: हिंदी ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के भी कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बेहद संघर्ष के बाद नाम कमाया है. आज हम आपको एक ऐसे ही साउथ कॉमेडिन के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं?

Brahmanandam
1 / 7
Brahmanandam. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

विज्ञापन

ब्रह्मानंदम

ब्रह्मानंदम2 / 7

हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन ब्रह्मानंदम हैं, जो आज भारतीय सिनेमा का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं.

विज्ञापन

गरीबी में गुजरा बचपन

गरीबी में गुजरा बचपन3 / 7

बहुत कम लोग जानते हैं कि कॉमेडियन ब्रह्मानंदम, जो आज दुनियाभर में मशहूर हैं, उनका बचपन बेहद गरीबी और तंगहाली में गुजरा था, लेकिन उन्होंने बेहद मेहनत की और दुनिया में नाम कमा लिया.

लेक्चरर के तौर पर काम

लेक्चरर के तौर पर काम4 / 7

ब्रह्मानंदम ने अपने बचपन में बेहद गरीबी का सामना किया है, वो फटे हुए कपड़े पहनकर स्कूल जाया करते थे, जिसकी वजह से उनके दोस्त उन्हें चिढ़ाते थे. फिल्मी दुनिया में आने से पहले ब्रह्मानंदम आंध्र प्रदेश के एक कॉलेज में तेलुगु लेक्चरर के तौर पर काम किया करते थे.

विज्ञापन

धीरे-धीरे हुए पॉपुलर

धीरे-धीरे हुए पॉपुलर5 / 7

ब्रह्मानंदम को मिमिक्री का बेहद शौक था और वो अक्सर स्टेज शोज किया करते थे. उनके टैलेंट ने जल्द ही लोगों का ध्यान खींच लिया और धीरे-धीरे वो पॉपुलर होते चले गए.

1000 से भी ज्यादा फिल्मों में काम

1000 से भी ज्यादा फिल्मों में काम6 / 7

ब्रह्मानंदम ने अपने करियर में 1000 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जो दुनिया भर के सितारों के लिए एक मिसाल है. उनके इसी बेमिसाल काम की बदौलत उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था.

विज्ञापन

ब्रह्मानंदम की नेटवर्थ

ब्रह्मानंदम की नेटवर्थ7 / 7

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज ब्रह्मानंदम करीब 500 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. इस मामले में उन्होंने रजनीकांत (450 करोड़), अल्लू अर्जुन (460 करोड़) और जूनियर एनटीआर (450 करोड़) जैसे साउथ सिनेमा के सबसे महंगे और टॉप लीडिंग एक्टर्स को भी टक्कर दी है और पछाड़ दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन