TV TRP Report: 'गंगा माई की बेटियां' ने 'वसुधा' को दी पटखनी, 'तुलसी'-'अनुपमा' का हाल बेहाल; जानें टॉप 10 में कौन-कौन

TV TRP Report: टीवी के सीरियल्स ने ऑडियंस को अपना दीवाना बनाया हुआ है. इन शोज का घर-घर में जलवा दिखाई देता है. इस हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट भी सामने आ गई है. इस बार टीआरपी रिपोर्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. चलिए जानते हैं टॉप 10 में कौन-कौन से शोज शामिल हैं?

TV trp report
1 / 11

विज्ञापन

गंगा माई की बेटियां

गंगा माई की बेटियां2 / 11

रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस का ये टीवी शो टीवी टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर आ गया है. इस शो ने 'वसुधा' को भी पीछे छोड़ दिया है. 'गंगा माई की बेटियां' सीरियल की इस हफ्ते की रेटिंग 1.9 है.

विज्ञापन

वसुधा

वसुधा3 / 11

'वसुधा' इस हफ्ते पहले पायदान से दूसरे नंबर पर आ गया है. जी टीवी के शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस हफ्ते इस शो की टीआरपी रेटिंग 1.9 है. इस शो में प्रिया ठाकुर लीड रोल में नजर आ रही हैं.

तुम से तुम तक

तुम से तुम तक4 / 11

निहारिका चौकसे और शरद केलकर स्टारर ये सीरियल टीवी टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. जी टीवी के इस शो में शरद केलकर और निहारिका की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं इस हफ्ते इसकी रेटिंग 1.8 है.

विज्ञापन

अनुपमा

अनुपमा5 / 11

रुपाली गांगुली का 'अनुपमा' टीवी टीआरपी रिपोर्ट में नीचे आ गया है. ये शो इस हफ्ते चौथे नंबर पर छाया हुआ है. वहीं इस शो की रेटिंग में भी गिरावट देखने को मिली है. इस हफ्ते इस शो की रेटिंग 1.5 है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 26 / 11

स्मृति ईरानी के इस शो में भी भारी गिरावट देखने को मिल चुकी है. इस हफ्ते की टीवी टीआरपी लिस्ट में ये शो 5वें नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है. वहीं शो की रेटिंग की बात करें तो इस हफ्ते की रेटिंग सिर्फ 1.5 है.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा7 / 11

टीवी का सबसे फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इस हफ्ते टीवी टीआरपी लिस्ट में छठे नंबर पर है. इस शो ने सालों से फैंस को दीवाना बनाया हुआ है. वहीं इस हफ्ते इस शो को 1.4 रेटिंग मिली है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है8 / 11

स्टार प्लस का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस हफ्ते उछाल देखने को मिला है. टीवी टीआरपी लिस्ट में ये शो इस हफ्ते 7वें नंबर पर है. वहीं इस शो की रेटिंग की बात करें तो इस हफ्ते स्टार प्लस के इस शो को 1.3 रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

जगद्धात्री

जगद्धात्री9 / 11

सोनाक्षी बत्रा स्टारर ये शो इस हफ्ते की टीवी टीआरपी लिस्ट में शामिल है. जी टीवी का ये शो इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 8वें नंबर पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. इस शो की इस हफ्ते की रेटिंग 1.3 है.

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं10 / 11

स्टार प्लस के इस शो ने टीवी टीआरपी लिस्ट में इस बार 9वें नंबर पर कब्जा किया है. इस शो की रेटिंग की बात की जाए तो इसकी रेटिंग इस हफ्ते 1.2 है. वहीं फैंस भी इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

उड़ने की आशा

उड़ने की आशा11 / 11

नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लों का ये शो इस हफ्ते 10वें नंबर पर है. शो की रेटिंग में भी गिरावट देखने को मिली है. इस हफ्ते इस शो की रेटिंग 1.2 है. वहीं शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन