Live Updates
Entertainment News LIVE: ‘महाराजा’ से 100 गुना ज्यादा खतरनाक है SonyLIV की ये फिल्म
अगर आपको सस्पेंस-थ्रिलर वाली मूवी देखना पसंद है, तो आपने विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ जरूर देखी होगी. लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं, जिसमें ‘महाराजा’ से ज्यादा सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर मौजूद है, जिसे आप देखने का प्लान बना सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: अर्जुन सरजा की ‘ब्लास्ट’ के आगे फीकी पड़ी जैकी श्रॉफ की फिल्म, जानें कलेक्शन
सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ इंडस्ट्री की दो फिल्में 'दृश्यम 3' और 'करुप्पू' जमकर गदर मचा रही है. लेकिन अब इसी बीच अर्जुन सरजा की फिल्म 'ब्लास्ट' और जैकी श्रॉफ की मूवी 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' रिलीज हुई है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: TV के ये 5 सुपरहीरो अब कहां हैं? कभी इनके शो देखने को लेकर घर में छिड़ जाती थी जंग
टीवी पर 90s के अंत और 2000 की शुरुआत में कई सारे सुपरहीरो बेस्ड सीरियल्स बनाए गए थे, जो बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे थे. इन शोज को देखने के लिए बच्चे घर में लड़ाई कर लिया करते थे. दरअसल, इन शोज को बच्चों का ध्यान में रखकर बनाया गया था और यह काफी सफल भी हुआ था. चलिए जानते हैं कि हमारे बचपन के ये 5 सुपरहीरो अब क्या कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: OTT पर रिलीज होते ही छाई ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म
OTT पर इन दिनों एक नई फिल्म रिलीज हुई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस फिल्म में अर्जुन माथुर और रसिका दुग्गल ने अहम किरदार निभाया है. यह एक ब्लैक कॉमेडी (Dark Comedy) मूवी है, जिसे आप डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इस फिल्म में आपको सस्पेंस और कॉमेडी का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिलने वाला है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: OTT की इस सीरीज ने रचा इतिहास, 300 से ज्यादा अवॉर्ड्स किए अपने नाम
आज के दौर में ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जा रही है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेकिन OTT पर एक ऐसी सीरीज रिलीज हुई थी, जिसने 300 से ज्यादा अवॉर्ड्स जीतकर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया था. चलिए जानते हैं उस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: JioHotstar पर मौजूद हैं ये 5 हॉरर-थ्रिलर फिल्में, देखें लिस्ट
आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है और आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपके लिए जियो हॉटस्टार पर मौजूद 5 हॉरर, एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों की कहानी और क्लाइमैक्स आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: जून के पहले हफ्ते में JioHotstar पर रिलीज होंगी ये 2 फिल्में-सीरीज
OTT पर मूवी और सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो जून का पहला हफ्ता आपके लिए काफी शानदार होने वाला है, दरअसल, जून के पहले हफ्ते में दो बड़ी रिलीज होने जा रही है. रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' और 'Not Suitable For Work' जिसे आप फैमिली के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. ये फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Ali Fazal की ‘राख' सीरीज का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
अगर आप उनमे से हैं, जिन्हें ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद आता है, तो आज आपके लिए एक शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. हालांकि, आपको यह सीरीज देखने के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना होगा. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका टाइटल 'राख' है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: भारत में रिलीज होते ही छाई ये जबरदस्त हॉरर फिल्म, 8.2 IMDb रेटिंग मिली
अगर आप हॉलीवुड फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यह फिल्म सिर्फ आपके लिए बनी है, जिसे भारतीय लोग काफी पसंद कर रहे हैं. A-Rated फिल्म होने के बावजूद कई बच्चे और बड़े सभी इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Desi Bling के बाद Netflix पर छाया Dubai Bling, तीनों सीजन्स में मिलेगा भरपूर मजा
तेजस्वी और करण कंद्रा का नया शो Desi Bling नेटफ्लिक्स पर खूब देखा जा रहा है. इसी बीच इसक दूसरा रूप Dubai Bling भी ओटीटी पर छा गया. यह शो आपको सीधा दुबई के अमीरों की लाइफस्टाइल दिखाएगा. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: पेट कंटेंट क्रिएटर Sayani Chakraborty की 23 साल की उम्र में हुई मौत
Sayani Chakraborty बहुत ही फेमस पेट कंटेंट क्रिएटर थीं. वे जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर डाला करती थी. पंश्चिम बंगाल में मोगरा के Gajghanta Depada में रहने वाले लोग इसे सुसाइड बता रहे हैं. हालांकि, अभी मौत का कारण सपष्ट नहीं हुआ है.
Entertainment News LIVE: सास 70s की सबसे बड़ी एक्ट्रेस, पर दामाद निकला सुपरफ्लॉप! कौन हैं यह बॉलीवुड फैमिली
जब भी 70s की बड़ी एक्ट्रेसस के बारे में बात होगी, तो मुमताज का नाम सबसे आगे होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, मुमताज ने जितनी शोहरत अपने करियर में कमाई, उतनी ही नाकामयाबी उनके दामाद ने उठाई. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Shahid Kapoor ने Cocktail 2 के BTS मोमेंट्स किए शेयर
शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म Cocktail 2 के कुछ BTS सीन्स शेयर किए हैं. इसमें शाहिद, रश्मिका और कृति तीनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. इनकी बातें सुनकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे.
Entertainment News LIVE: ना तामझाम, ना महंगा कैमरा! सिर्फ iPhone से शूट हुईं ये 5 बेहतरीन फिल्में
क्या आप जानते हैं कि कुछ फिल्में महंगे कैमरों की बजाय सिर्फ iPhone से शूट की गई हैं. बेहतरीन शॉट्स के साथ इन्हें बड़ी खूबसूरती के साथ बनाया गया है. आइए देखते हैं इनकी पूरी लिस्ट. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Shilpa Shetty ने शेयर किया अपना Sunday Special लुक
शिल्पा शेट्टी अपने फैंशन के लिए हर जगह फेमस हैं. उन्होंने हाल ही में एक बेहतरीन फोटो शूट कराया है, जिसमें उन्होंने बेहद खूबसूरत मल्टीकलर ड्रेस पहन रखी है. उनका ये संडे लुक बेहद कमाल का लग रहा है.
Entertainment News LIVE: नाबालिग बच्चों की 'सर्च लिस्ट' में शामिल है ये Adult फिल्म, संजय गुप्ता ने ठोका दावा
जाने-माने डायरेक्टर संजय गुप्ता ने दावा किया कि हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'ऑब्सेशन' (Obsession) जैसी Adult मूवी को ज्यादातक नाबालिग बच्चे देख रहे हैं. यह सुनकर चारों तरफ खलबली मच गई. पढें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: मां के निधन से टूटे अजित कुमार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM थलपति विजय और तृषा कृष्णन
एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का निधन हो गया है. मां के निधन से अजित कुमार बुरी तरह टूट गए हैं. सीएम थलपति विजय और तृषा कृष्णन साथ में ही अजित कुमार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना भी दिया. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: संजय दत्त की Khalnayak Returns में जैकी श्रॉफ की हुई एंट्री
संजय दत्त की 'खलनायक रिटर्न्स' में जैकी श्रॉफ की एंट्री हो गई है. 33 साल बाद एक बार फिर जैकी श्रॉफ कमिशनर राम बनकर स्क्रीन पर नजर आएंगे. वहीं इस बात का खुलासा जैकी श्रॉफ ने खुद ही किया है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अनन्या पांडे और लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
Entertainment News LIVE: नागा चैतन्य से कैसे हुई थी शोभिता धुलिपाला की मुलाकात?
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला हमेशा ही कपल गोल सेट करते हैं. दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा भी काफी दिलचस्प है.नागा चैतन्य ने खुलासा किया था शोभिता से उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: यूट्यूबर सौरभ जोशी और अवंतिका की तलाक की अफवाहें हुईं तेज
सौरभ जोशी और अवंतिका भट्ट के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन अफवाहों के बीच सौरभ जोशी के व्लॉग में भी अवंतिका दिखाई नहीं दे रही हैं, जिससे अफवाहें और बढ़ गई हैं.
Entertainment News LIVE: महिमा चौधरी ने Off Campus स्टार से बेटी की तुलना पर तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी अरियाना को हॉलीवुड सीरीज 'ऑफ कैंपस' की एक्ट्रेस मीका अब्दल्ला से कंपेयर किया जा रहा है. वहीं अब महिमा चौधरी ने भी इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि मुझे ये समानता देखकर बहुत खुशी हो रही है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाई Kara
नेटफ्लिक्स पर धनुष की एक्शन थ्रिलर 'कारा' पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में धनुष फुल एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: ‘कट’ चिल्लाता रहा डायरेक्टर, फिर भी किसिंग सीन करती रही ‘तारक मेहता’ की एक्ट्रेस
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आने वालीं नेहल वडोलिया ने ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से काफी एंटरटेन किया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि शूटिंग के दौरान वो किसिंग सीन में इतना खो गई थीं कि उन्हें डायरेक्टर का कट ही नहीं सुनाई दिया. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: जैकी श्रॉफ की The Great Grand Superhero ने 2 दिनों में कितने की कमाई?
जैकी श्रॉफ की 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 50 लाख का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 900 रहे. वहीं पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख की कमाई की थी. भारत में फिल्म ने 2 दिनों में 75 लाख का बिजनेस कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 89 लाख रहा.
Entertainment News LIVE: शोभिता धुलिपाला का जन्मदिन
साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. शोभिता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म 'रमन राघव 2.0' से की थी. इसके बाद वो प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज मेड इन हेवन में नजर आई और ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से दीवाना बना लिया. एक्ट्रेस ने 4 दिसंबर 2024 में नागा चैतन्य से शादी कर ली.
Entertainment News LIVE: करिश्मा कपूर की Brown का ट्रेलर हुआ रिलीज
करिश्मा कपूर की अपकमिंग साइको थ्रिलर सीरीज 'ब्राउन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. करिश्मा कपूर ने इस ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. ट्रेलर में करिश्मा कपूर एक सीरियल किलर को ढूंढती नजर आ रही हैं और साथ ही अपनी पसर्नल लाइफ के उतार-चढ़ाव से भी जूझ रही हैं. करिश्मा कपूर की ये सीरीज 5 जून को जी5 पर रिलीज होगी.
Entertainment News LIVE: कानूनी दांव-पेंच और सस्पेंस से भरी हैं JioHotstar की ये 5 सीरीज
आप भी इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया फिल्म या सीरीज खोज रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा सर्च करने की कोई जरूरत नहीं है. दरअसल, आज हम आपके लिए 5 शानदार कोर्टरूम ड्रामा लेकर आए हैं, जिसे आप एक ही ओटीटी पर घर बैठे आसानी से देख सकते हैं. इन फिल्मों-सीरीज में आपको जबरदस्त सस्पेंस और कानूनी दांव-पेंच देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Hollywood के स्टार Johnny Depp के खाते से उड़ गए 7 करोड़
हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर एक बड़े ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड स्कैम (धोखाधड़ी) का शिकार हो गए हैं, जिससे उन्हें लगभग 7 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है.
Entertainment News LIVE: Crime और Mystery का खतरनाक कॉम्बो हैं ZEE5 की ये 5 सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती हैं, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आपके पास जी5 का सब्सक्रिप्शन है, तो आज हम आपको जी5 पर मौजूद 5 थ्रिलर सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर घर बैठे देख सकते हैं. इन सीरीज में आपको दमदार कहानी देखने को मिलने वाली है, जो आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. चलिए जानते हैं इन सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म के गाने पर किया डांस
बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. एक्टर इन दिनों मूवी की प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वरुण धवन अपनी मच अवेटेड फिल्म के गाने पर डांस कर रहे हैं. देखें वीडियो
Entertainment News LIVE: Asur से भी ज्यादा सस्पेंस लेकर बैठी हैं JioHotstar की ये 5 सीरीज
आज के दौर में कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जिस पर लोग तरह-तरह की फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. लेकिन आज हम आपको JioHotstar की 5 सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर फैमिली संग देखने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में सुष्मिता सेन की 'आर्या सीरीज' से लेकर रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश सीरीज' का नाम काबिज है. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: भारत में धमाल मचा रहीं हैं ये 5 वेब सीरीज, देखें लिस्ट
आप भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मूवी देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपको Netflix की टॉप 5 सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों भारत में ट्रेंड कर रही है. ये सीरीज भारतीय ऑडियंस का काफी ज्यादा पसंद आ रही है. आप भी वीकेंड पर देखने के लिए सीरीज तलाश रहे हैं तो आप इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इन सीरीज को वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘Toxic’ से पहले OTT पर निपटा लीजिए Yash की ये 5 धांसू फिल्में
इस वीकेंड ओटीटी पर देखने के लिए आप कोई बेहतरीन फिल्में सर्च कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. हम आज आपके लिए साउथ सुपरस्टार यश की 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इन फिल्मों में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: काला हिरण केस पर बनी फिल्म, ‘Kala Hiran’ का पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan और लॉरेंस बिश्नोई विवाद पर बनी फिल्म ‘काला हिरण’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मूवी का टीजर 20 जून को जारी किया जाएगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देगी ‘KD: The Devil’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
आप भी इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको ध्रुव सरजा की एक एक्शन थ्रिलर मूवी के बारे में बताएंगे, जो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जमकर गदर मचाया है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ से Jio Studios को 3000 करोड़ का हुआ फायदा
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने कमाई के मामले में अपना दबदबा बनाया है. फिल्म की शानदार कमाई के बाद जियो स्टूडियोज का रेवेन्यू 3000 करोड़ रुपये बढ़ गया है. दरअसल, इसकी जानकारी मुकेश अंबानी ने एक लेटर लिखकर अपने शेयरहोल्डर्स को दी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: यूट्यूब पर फ्री में देखें टॉप IMDb रेटिंग वाली फिल्में
बॉलीवुड की टॉप आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्मों को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. इनमें जब वी मेट, मनोरमा सिक्स फीट अंडर, ब्लैकमेल, हाईवे, नमस्ते लंदन, द लंच बॉक्स और लव आज कल जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'रामायण' रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर क्या बोले अरुण गोविल?
'रामायण' के टीजर में रणबीर कपूर के लुक को कुछ लोगों ने पसंद किया तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. अब अरुण गोविल ने इस पर बात करते हुए कहा है कि लोग दूसरे एक्टर को राम के रूप में देखना ही नहीं चाहते हैं. रणबीर कपूर वाकई एक अच्छे एक्टर हैं, लोगों को इंतजार करना चाहिए.
Entertainment News LIVE: अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की क्लिप हुई वायरल
अहान पांडे और शरवरी वाघ अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आने वाले हैं. सोशल मीडिया पर अहान और शरवरी की फिल्म के सेट से क्लिप वायरल हो गई है. इसमें दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं.
Entertainment News LIVE: जून में थिएटर में रिलीज हो रहीं ये 9 फिल्में
जून में थिएटर्स में एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. गले महीने 9 बेहतरीन फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें पेड्डी, है जवानी तो इश्क होना है, बंदर, कॉकटेल 2, गवर्नर, भारत भाग्य विधाता, मैं वापस आऊंगा और वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश
12 जून को दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' के बीच बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होगा. इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बन रही दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर को फैंस ने खूब प्यार दिया है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: 'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह ने फैन के साथ ली सेल्फी
'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह बेफिक्र अंदाज में नजर आए. सोशल मीडिया पर एक्टर की फैंस के साथ एक सेल्फी वायरल हो रही है. ये सेल्फी बुडापेस्ट की है. वहीं इस सेल्फी में एक्टर काफी चिल लग रहे हैं.
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स की हॉरर फिल्में
नेटफ्लिक्स की टॉप हॉरर फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों को देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. इन फिल्मों को अकेले बैठकर देखने भी किसी टास्क से कम नहीं है. इनमें द कंज्यूरिंग 2 से लेकर तुम्बाड तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन ने की क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. एक्टर ने IPL स्टार के खेल की तारीफ करते हुए कहा कि 15 साल की उम्र में उनके जैसे लोग अभी गली क्रिकेट खेलने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सूर्यवंशी उन उपलब्धियों को हासिल कर रहा है जो लगभग असंभव लगती हैं.
Entertainment News LIVE: अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे की फीस
अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप हसीनाओं में से हैं. वहीं अब दोनों की फीस चर्चाओं में आ गई है. अक्षरा सिंह एक फिल्म के लिए 20 से 40 लाख तक की फीस लेती हैं. आम्रपाली दुबे एक फिल्म के 20 से 30 लाख रुपये वसूलती हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: एक बॉलीवुड गाने से पूरे भारत में छाईं अक्षरा सिंह, खास पोस्ट किया शेयर
अक्षरा सिंह की बॉलीवुड में एंट्री हो गई है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ 'घिस-घिस' गाने में जमकर डांस किया है. वहीं अब एक्ट्रेस ने एक खास पोस्ट शेयर किया है. जिसमें अक्षरा ने फैंस को थैंक यू कहा है. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: मिस फ्रांस ने 73 साल बाद मिस यूनिवर्स 2026 से अपना नाम लिया वापस
मिस फ्रांस ने 73 साल बाद मिस यूनिवर्स 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. मिस फ्रांस संगठन ने कहा कि ये फैसला प्रतियोगिता की पहचान और मूल्यों को बनाए रखने के लिए लिया गया है. उनका मानना है कि हाल के बदलाव, खासकर 2025 संस्करण में हुई कई समस्याओं के बाद अब उनकी सोच से मेल नहीं खाते. संगठन ने ये भी कहा कि ये फैसला सिर्फ अगले संस्करण के लिए है. वे भविष्य में होने वाले बदलावों पर नजर रखेंगे और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही फिर से प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे.
Entertainment News LIVE: परेश रावल की कल्ट क्लासिक फिल्में
परेश रावल आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. परेश रावल की कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों ने ऑडियंस को खूब हंसाया है. इनमें हेरा फेरी, भागम भाग, वेलकम, हंगामा, फिर हेरा फेरी और गरम मसाला जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: राम गोपाल वर्मा ने FWICE को लगाई लताड़
'डॉन 3' विवाद पर राम गोपाल वर्मा ने भी अपना बयान जारी किया है. डायरेक्टर ने रणवीर सिंह को सपोर्ट करते हुए FWICE पर जमकर लताड़ लगाई है. राम गोपाल वर्मा ने कहा कि रणवीर सिंह जैसे सितारे रोजगार पैदा करते हैं.
Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.30 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में फिल्म ने 9 दिनों में 86.25 करोड़ की दमदार कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 100.08 करोड़ हो गया है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 9 दिनों में 209.08 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है.
Entertainment News LIVE: अमेरिका में भारतीय कपल संग हुई बदसलूकी देख गुरमीत चौधरी का फूटा गुस्सा
गुरमीत चौधरी अमेरिका में भारतीय कपल के साथ हुई बदसलूकी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय कपल को अमेरिका में अपमान का सामना करना पड़ा. इस वीडियो को देखते ही गुरमीत चौधरी आगबबूला हो गए. पढ़िए पूरी खबर
Entertainment News LIVE: परेश रावल का 71वां जन्मदिन
परेश रावल आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में एक्टर कॉमेडी से लेकर सीरियस रोल्स निभा चुके हैं और अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन कर चुके हैं. अपने करियर में एक्टर 240 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं भारत सरकार उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित कर चुकी हैं. एक्टर एक बार फिर 'वेलकम टू द जंगल' में ऑडियंस को हंसाते नजर आएंगे.
Entertainment News LIVE: 'डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं पद्मिनी कोल्हापुरे
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच 'डॉन 3' विवाद अभी भी बना हुआ है. इसी बीच एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरी हैं. CINTAA की उपाध्यक्ष और दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह के सपोर्ट में आवाज उठाई है. IANS से बात करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, 'CINTAA को रणवीर सिंह पर गर्व है. हम हमेशा उनके साथ हैं और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करेंगे. इस मामले पर मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती.'
Entertainment News: दिग्गज सिंगर सुमन कल्याणपुर का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर ने संगीत जगत को हिला कर रख दिया है. दिवंगत ने अपनी सुरीली और मधुर आवाज से लोगों का दिल जीता है. सिंगर के निधन से भारतीय संगीत को बड़ा नुकसान हुआ है. उनका जन्म 28 जनवरी 1937 को हुआ था.
शोभिता धुलिपाला का जन्मदिन
साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. शोभिता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ से की थी. इसके बाद वो प्राइम वीडियो की फेमस सीरीज मेड इन हेवन में नजर आई और ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से दीवाना बना लिया. एक्ट्रेस ने 4 दिसंबर 2024 में नागा चैतन्य से शादी कर ली.
यह भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ की The Great Grand Superhero बनी बच्चों की फेवरेट! जानें 2 दिनों में कितनी की कमाई
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जैकी श्रॉफ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 50 लाख का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 900 रहे. वहीं पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख की कमाई की थी. भारत में फिल्म ने 2 दिनों में 75 लाख का बिजनेस कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 89 लाख रहा. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
52 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
3 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines