‘धुरंधर’ ने बदली Jio Studios की किस्मत? मुकेश अंबानी ने शेयर किया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने कमाई के मामले में अपना दबदबा बनाया है. फिल्म की शानदार कमाई के बाद जियो स्टूडियोज का रेवेन्यू 3000 करोड़ रुपये बढ़ गया है. दरअसल, इसकी जानकारी मुकेश अंबानी ने एक लेटर लिखकर अपने शेयरहोल्डर्स को दी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

mukesh ambani

जियो स्‍टूडियो की जबरदस्‍त कमाई.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया है. फिल्म के दोनों पार्ट दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आए है. इस मूवी ने कमाई के मामले  में भी नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.मूवी में रणवीर सिंह के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था. फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज की गई थी, तो वहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को थिएटर में दस्तक दी थी. मूवी में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सौम्या टंडन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना नजर आए थे. मूवी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. इस मूवी को जियो स्टूडियो के बैनर तले तैयार किया गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

धुरंधर फ्रेंचाइजी ने कमाई में किया कमाल

आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल, चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक लेटर लिखकर अपने शेयरहोल्डर्स को जानकारी दी है कि फिल्म ‘धुरंधर फ्रेंचाइजी’ ने दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसकी वजह से जियो स्टूडियो टॉप पर पहुंच गया है. लेटर में उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस के कुल कलेक्शन में 40% से ज्यादा का हिस्सा हासिल किया है. फिल्म की लागत की बात करें, तो ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ मूवी को बनाने में लगभग 350 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया किया कि जियो स्टूडियो पिछले तीन सालों से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में बनाने का गौरव हासिल किया है. उन्होंने साफ किया कि साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’, वहीं 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ और साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की बदौलत जियो स्टूडियो लगातार ग्रोथ कर रहा है.

विज्ञापन

मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को लेटर लिखकर दी जानकारी

अंबानी साफ किया की साल 2025 और 2026 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने जियो स्टूडियो को एक अलग पहचान दिलाई है. ‘धुरंधर फ्रेंचाइजी’ की दोनों फिल्में स्पाई थ्रिलर मूवी हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आई है. फिल्मों ने अपनी कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वहीं मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो स्टूडियोज ने कहानी कहने और उसे दिखाने के तरीकों में एक बड़ा बदलाव लाया है. जियो स्टूडियो पिछले 8 वर्षों से कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. अंबानी ने लेटर में आगे लिखा कि जियो स्टूडियो अपने रचनात्मक, व्यापकता तरीकों से खुद को नंबर-1 कंटेंट स्टूडियो के रूप में स्थापित किया है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ