Desi Bling के बाद Netflix पर छाया Dubai Bling, सोना, गाड़ियां और बेहिसाब गॉसिप के साथ मिलेगा भरपूर मनोरंजन

Dubai Bling on Netflix: तेजस्वी और करण कंद्रा का नया शो Desi Bling नेटफ्लिक्स पर खूब देखा जा रहा है. इसी बीच इसक दूसरा रूप Dubai Bling भी ओटीटी पर छा गया. यह शो आपको सीधा दुबई के अमीरों की लाइफस्टाइल दिखाएगा.

Dubai Bling on Netflix
1 / 8
Dubai Bling on Netflix

Dubai Bling on Netflix: तेजस्वी और करण कंद्रा का नया शो Desi Bling नेटफ्लिक्स पर खूब देखा जा रहा है. इसी बीच इसक दूसरा रूप Dubai Bling भी ओटीटी पर छा गया. यह शो आपको सीधा दुबई के अमीरों की लाइफस्टाइल दिखाएगा.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर Desi Bling

नेटफ्लिक्स पर Desi Bling2 / 8

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रियलिटी शोज़ का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. कई लोगों को 'देसी ब्लिंग' (Desi Bling) बहुत पसंद आया. अब नेटफ्लिक्स पर 'दुबई ब्लिंग' (Dubai Bling) छाया हुआ है.

विज्ञापन

क्या है Dubai Bling?

क्या है Dubai Bling?3 / 8

Dubai Bling बिल्कुल Desi Bling जैसा ही शो है, जिसमें अमीर, आलीशान और ग्लैमरस लोगों की जिदंगी के अंदर ले जाया जाता है. उनके जीवन में होने वाली घटनाएं और रहन-सहन को दिखाया जाता है.

अंधाधुंध पैसा और सोना

अंधाधुंध पैसा और सोना 4 / 8

इस शो में दुबई के खरबपति शेखों और बिजनेसमैन की ऐसी लाइफस्टाइल दिखाई गई है जिसे देखकर आंखें फटी रह जाएंगी. सोने से मढ़ी कारें, प्राइवेट जेट्स, हीरों से लदे कपड़े और बुर्ज खलीफा के सामने होने वाली भव्य पार्टियां इस शो का मुख्य आकर्षण हैं.

विज्ञापन

ढेर सारी महंगी गाड़ियां

 ढेर सारी महंगी गाड़ियां 5 / 8

रोल्स रॉयस, बुगाटी, लेम्बोर्गिनी और कस्टमाइज्ड फेरारी जैसी गाड़ियों का ऐसा मेला आपको इस शो में देखने को मिलेगा, जो किसी कार-लवर के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है.

अमीरों के बीच आपसी लड़ाई

अमीरों के बीच आपसी लड़ाई6 / 8

शो केवल पैसे दिखाने तक सीमित नहीं है. इसमें दुबई के इस हाई-प्रोफाइल ग्रुप के बीच होने वाली बैक-बाइटिंग (पीठ पीछे बुराई), आपसी जलन, ईगो क्लैश और लव-लाइफ के ड्रामे को खुलकर दिखाया गया है.

विज्ञापन

सोशल स्टेटस की जंग

सोशल स्टेटस की जंग7 / 8

इस शो में आपको सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा कि कौन सबसे अमीर है, किसकी पार्टी में कौन आया और किसने किसे इग्नोर किया आदि. इस तरह की चटपटी गॉसिप आपको हर एपिसोड में बांधकर रखेगी.

क्यों देखें यह शो?

क्यों देखें यह शो?8 / 8

अगर आप 'कीपिंग अप विद द कारदाशियन्स' (Keeping Up with the Kardashians) या 'ब्लिंग एम्पायर' (Bling Empire) जैसे इंटरनेशनल शोज के दीवाने हैं, तो 'दुबई ब्लिंग' आपके वीकेंड बिंज-वॉच के लिए एकदम परफेक्ट है. इसके 3 सीजन आपको बांधें रखेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन