जैकी श्रॉफ की The Great Grand Superhero बनी बच्चों की फेवरेट! जानें 2 दिनों में कितनी की कमाई

The Great Grand Superhero Box Office Collection: जैकी श्रॉफ की लेटेस्ट फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. इस फिल्म की कहानी बच्चों को काफी पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं जैकी श्रॉफ की इस सुपरहीरो वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

the great grand superhero box office collection

The Great Grand Superhero Box Office Collection: जैकी श्रॉफ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. सिनेमाघरों में फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, लेकिन ये फिल्म बच्चों के दिल में उतर गई है. फिल्म की कहानी भी बच्चों के सुपरहीरो पर ही आधारित है. बॉलीवुड में लंबे समय बाद कोई ऐसी फिल्म बनी है जो बच्चों को एंटरटेन करे. जैकी श्रॉफ की इस फिल्म के सीन्स सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं चलिए आपको बताते हैं जैकी श्रॉफ की इस सुपरहीरो फिल्म ने 2 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार जैकी श्रॉफ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 50 लाख का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15% रही. वहीं शोज की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म के शोज 900 रहे. वहीं पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख की कमाई की थी, पहले दिन के आंकड़ों को देखते हुए दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है.

विज्ञापन

अब तक कितनी की कमाई?

भारत में फिल्म ने 2 दिनों में 75 लाख का बिजनेस कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 89 लाख रहा. आज रविवार के दिन फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है. भले ही फिल्म 2 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हो, लेकिन फिल्म की कहानी बच्चों को काफी पसंद आ रही है. IMDb की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का बजट 25 करोड़ है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अपने बजट से ज्यादा कमाई कर पाती है या नहीं.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

जैकी श्रॉफ इस फिल्म में सुपरहीरो का किरदार निभा रहे हैं, जो एलियन से दुनिया को बचाते नजर आते हैं. इनके साथ-साथ फिल्म में प्रतीक बब्बर, भाग्यश्री, शरद सक्सेना, मिहिर गोडबोले, शिवांश चौरघे और कुमार सौरभ भी मुख्य भूमिका में हैं. प्रतीक बब्बर फिल्म में विलेन का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में एक एलियन होते हैं. फिल्म की कहानी आपको अपना बचपन याद दिला देगी. बच्चों के साथ वीकेंड पर देखने के लिए ये फिल्म बेस्ट है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ