फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट, ओमान के हम्मामी से जुड़े हैं तार

दुबई-तेल अवीव उड़ान के अपहरण और उसे दुर्घटनाग्रस्त कराने की साजिश के मामले में UAE की पुलिस ने फ्लाईदुबई के लिए काम करने वाले मालदीव के दो पायलट को गिरफ्तार किया है.

Fly dubai

फ्लाईदुबई मामले में मालदीव के 2 पायलट को गिरफ्तार किया गया है. (Photo: AI/X)

दुबई-तेल अवीव उड़ान के अपहरण और उसे दुर्घटनाग्रस्त कराने की साजिश के मामले में UAE की पुलिस ने फ्लाईदुबई के लिए काम करने वाले मालदीव के दो पायलट को गिरफ्तार किया है. ओमान के एक को-पायलट की साजिश को नाकाम करने की कोशिश के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए थे. मालदीव के समाचार पोर्टल ‘अधाधू’ की खबर के मुताबिक, दोनों को पायलट को तीन अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था और UAE में मालदीव के दूतावास ने उनके परिवारों को हिरासत में लिए जाने की औपचारिक सूचना दे दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या बताया?

मालदीव के अधिकारियों ने दोनों पायलट को हिरासत में लिए जाने के मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. हिरासत में लिए गए मालदीव के नागरिकों पर लगे आरोपों या साजिश में शामिल होने के बारे में यूएई अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है. ये गिरफ्तारियां 30 सितंबर की घटना की जांच के दायरे को बढ़ाए जाने के बीच हुई हैं. इस घटना में फ्लाईदुबई’ के को- पायलट और ओमान के नागरिक हम्माम अल-हम्मामी पर विमान के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है. आरोप है कि उसने विमान पर कंट्रोल करने और आतंकवादी हमला करने के इरादे से ऐसा किया.

हम्मामी से जुड़े हैं तार

माले से प्रकाशित समाचार पत्र ‘मिहारू’ की खबर के अनुसार माना जा रहा है कि दोनों पायलट की अपने कार्यस्थल पर अल-हम्मामी से बातचीत होती थी और वो उसी इमारत में रहते थे, जिसमें वो रहता था. अधिकारियों ने फिलहाल घटना से उनके रिश्तों के बारे में आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है और न ही उनके खिलाफ मौजूद सबूतों का ब्योरा दिया है. आपको बता दें कि हमले के समय उड़ान संख्या FZ-1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी. विमान में 174 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ