जून के पहले हफ्ते में JioHotstar पर रिलीज होंगी ये 2 फिल्में-सीरीज, घर बैठे मिलेगा फुल मनोरंजन
OTT पर मूवी और सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो जून का पहला हफ्ता आपके लिए काफी शानदार होने वाला है, दरअसल, जून के पहले हफ्ते में दो बड़ी रिलीज होने जा रही है. रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' और 'Not Suitable For Work' जिसे आप फैमिली के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. ये फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

नॉट सूटेबल फॉर वर्क
2 / 5ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर हॉलीवुड सीरीज 'Not Suitable For Work' 2 जून को स्ट्रीम की जाएगी. यह सीरीज ऑफिस लाइफ की मजेदार कॉमेडी और वर्क एक्सपीरियंस को दिखाता है, जो आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजर नहीं हटाने देगा. इस सीरीज में आपको एक अनोखे ऑफिस एंप्लॉय की मजेदार कहानी देखने को मिलने वाली है.
नॉट सूटेबल फॉर वर्क ओटीटी रिलीज
3 / 5'Not Suitable For Work' सीरीज का निर्देशन ग्रेग मोटोला ने किया है. इस सीरीज में जैक मार्टिन, अवंतिका, एला हंट और जे एलिस ने अहम किरदार निभाया है. 'नॉट सूटेबल फॉर वर्क' सीरीज को कुल 10 एपिसोड के साथ जारी किया जाएगा. यह सीरीज 2 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा.
धुरंधर द रिवेंज
4 / 5रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' फिल्म 5 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. इस मूवी की ओटीटी रिलीज के लिए दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जो 19 मार्च 2026 को थिएटर में रिलीज की गई थी. इस मूवी ने दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है.
धुरंधर द रिवेंज ओटीटी रिलीज
5 / 5आपको बता दें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है. हालांकि, यह मूवी भारत में नेटफ्लिक्स पर मौजूद नहीं है. भारत में 'धुरंधर 2' का डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार ने खरीदा है. अब यह मूवी 5 जून को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.