सास 70s की सबसे बड़ी एक्ट्रेस, पर दामाद निकला सुपरफ्लॉप! राजेश खन्ना की 'ऑनस्क्रीन दिलरुबा' आज जी रही है ऐसी जिंदगी

Mumtaz vs Fardeen Khan Career: जब भी 70s की बड़ी एक्ट्रेसस के बारे में बात होगी, तो मुमताज का नाम सबसे आगे होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, मुमताज ने जितनी शोहरत अपने करियर में कमाई, उतनी ही नाकामयाबी उनके दामाद ने उठाई. आइए जानते हैं.

Mumtaz vs Fardeen Khan Career
1 / 7
Mumtaz vs Fardeen Khan Career

Mumtaz vs Fardeen Khan Career: जब भी 70s की बड़ी एक्ट्रेसस के बारे में बात होगी, तो मुमताज का नाम सबसे आगे होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, मुमताज ने जितनी शोहरत अपने करियर में कमाई, उतनी ही नाकामयाबी उनके दामाद ने उठाई. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

70s की ब्यूटी क्वीन मुमताज

70s की ब्यूटी क्वीन मुमताज2 / 7

अगर 70 के दशक की बात होती है, तो मुमताज का नाम सबसे आगे रखा जाता है. इन्हें सुपरस्टार राजेश खन्ना की सबसे पसंदीदा 'ऑनस्क्रीन दिलरुबा' माना जाता था. बता दें कि राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी ने 'दो रास्ते', 'सच्चा झूठा', 'आप की कसम' और 'रोटी' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं थीं.

विज्ञापन

मुमताज का करियर

मुमताज का करियर3 / 7

मुमताज (Mumtaz) ने एक जूनियर आर्टिस्ट और 'स्टंट फिल्म हेरोइन' से अपने करियर की शुरुआत की थी और अपनी मेहनत, चुलबुले अंदाज और बेहतरीन अभिनय के दम पर 70 के दशक की सबसे महंगी और टॉप अभिनेत्रियों (Highest-Paid Actress) की फेहरिस्त में शामिल हुईं.

मुमताज की बेटियां

मुमताज की बेटियां4 / 7

शानदार फिल्मी करियर के बाद मुमताज ने साल 1974 में युगांडा के मूल के ब्रिटिश गुजराती बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां हुईं- नताशा माधवानी और तान्या माधवानी.

विज्ञापन

फिरोज खान के बेटे से शादी

फिरोज खान के बेटे से शादी5 / 7

मुमताज की बेटी नताशा ने फिरोज खान के बेटे फरदीन खान के साथ शादी की. फरदीन खुद बॉलीवुड में एक्टिव थे. उन्होंने कई फिल्में की, लेकिन कुछ ही में उन्होंने सफलता पाई.

फरदीन खान का फिल्मी करियर

फरदीन खान का फिल्मी करियर 6 / 7

बता दें, जहां मुमताज का करियर इतने शिखर पर थी. वहीं उनका दामाद फरदीन खान बॉलीवुड की चकाचौंध में कहीं गुम हो गया. आखिरी बार फरदीन संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आए थे.

विज्ञापन

मुमताज का लाइफस्टाइल

 मुमताज का लाइफस्टाइल7 / 7

मुमताज आज एक बेहद अमीर और शाही जिंदगी जी रही हैं. उनका मुख्य घर लंदन (UK) के पॉश इलाके में है, लेकिन वे साल का कुछ वक्त रोम, युगांडा और मुंबई में भी बिताती हैं. बता दें कि मुमताज खुद सोशल मीडिया नहीं चलातीं, लेकिन उनकी छोटी बेटी तान्या माधवानी अक्सर मुमताज के वेकेशन, वर्कआउट और ग्लैमरस लुक के वीडियो शेयर करती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन