कानूनी दांव-पेंच और सस्पेंस से भरी हैं JioHotstar की ये 5 सीरीज, हर केस में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट

आप भी इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया फिल्म या सीरीज खोज रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा सर्च करने की कोई जरूरत नहीं है. दरअसल, आज हम आपके लिए 5 शानदार कोर्टरूम ड्रामा लेकर आए हैं, जिसे आप एक ही ओटीटी पर घर बैठे आसानी से देख सकते हैं. इन फिल्मों-सीरीज में आपको जबरदस्त सस्पेंस और कानूनी दांव-पेंच देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

courtroom drama
1 / 6

आप भी इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया फिल्म या सीरीज खोज रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा सर्च करने की कोई जरूरत नहीं है. दरअसल, आज हम आपके लिए 5 शानदार कोर्टरूम ड्रामा लेकर आए हैं, जिसे आप एक ही ओटीटी पर घर बैठे आसानी से देख सकते हैं. इन फिल्मों-सीरीज में आपको जबरदस्त सस्पेंस और कानूनी दांव-पेंच देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 2

जॉली एलएलबी 22 / 6

लिस्ट में पहला नाम साल 2017 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का आता है. यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई जॉली एलएलबी का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर, सौरभ शुक्ला, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा, इनामुलहक और अंजू महेंद्रू जैसे कलाकार नजर आए थे. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है.

विज्ञापन

क्रिमिनल जस्टिस

क्रिमिनल जस्टिस3 / 6

दूसरे नंबर पर पंकज त्रिपाठी की सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस' का नाम काबिज है. इस सीरीज के अब तक 4 सीजन जारी किए जा चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर मौजूद है, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

द ट्रायल

द ट्रायल4 / 6

तीसरे स्थान पर साल 2023 में रिलीज हुई काजोल देवगन की सीरीज The Trial (द ट्रायल) का नाम मौजूद है. इस सीरीज आपको प्यार, धोखा और कानून का ऐसा खेल देखने को मिलेगा की आपका दिमाग सुन्न हो जाएगा. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

नेरू

नेरू5 / 6

चौथे नंबर पर मोहनलाल स्टारर फिल्म 'नेरू' का आता है, जिसे साल 2023 में रिलीज किया गया था. इस मूवी की कहानी एक अंधी लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा अनस्वरा राजन, शांति मायादेवी, सिद्दीकी और प्रियामणि ने अहम किरदार निभाया है.

सेक्शन 375

सेक्शन 3756 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम अक्षय खन्ना की फिल्म Section 375 का आता है, जिसे साल 2019 में रिलीज किया गया था. इस मूवी में अक्षय खन्ना के साथ ऋचा चड्ढा और मीरा चोपड़ा ने अहम रोल निभाया था. मूवी कहानी एक डायरेक्टर और उसके ऊपर लगे आरोपों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. आपको कोर्टरूम ड्रामा फिल्में पसंद है, तो आप इसे देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन