Diljit Dosanjh Vs Kangana Ranaut: 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश! 'मैं वापस आऊंगा' या 'भारत भाग्य विधाता', फैंस को किसका इंतजार?

Diljit Dosanjh VS Kangana Ranaut: कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड के बड़े नाम हैं. इन दोनों सितारों की फिल्में इस बार एक ही साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. 12 जून को दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' के बीच बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होगा. चलिए जानते हैं फैंस को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार है.

bharat bhhagya viddhaata vs main vaapas aaunga
1 / 7

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ की फिल्म के गाने हुए वायरल

दिलजीत दोसांझ की फिल्म के गाने हुए वायरल2 / 7

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बन रही दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर को फैंस ने खूब प्यार दिया है. इसके साथ ही फिल्म के गाने भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और फैंस इस पर रील्स भी बना रहे हैं.

विज्ञापन

आईएमडीबी लिस्ट में 'मैं वापस आऊंगा' छाई

आईएमडीबी लिस्ट में 'मैं वापस आऊंगा' छाई3 / 7

आईएमडीबी समय-समय पर नई-नई फिल्मों की लिस्ट अपडेट करता है. फैंस को भी अपडेटेड लिस्ट का बेसब्री से इंतजार होता है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आईएमडीबी की लिस्ट के मुताबिक फैंस को सबसे ज्यादा 'मैं वापस आऊंगा' का इंतजार है.

'भारत भाग्य विधाता' का कैसा हाल?

'भारत भाग्य विधाता' का कैसा हाल?4 / 7

कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' फिल्म का नाम आईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेटेड लिस्ट में शामिल तक नहीं है. जिससे तय है कि फैंस को कंगना रनौत की फिल्म से ज्यादा दिलजीत दोसांझ की फिल्म का इंतजार है.

विज्ञापन

किसका फैंस को ज्यादा इंतजार?

किसका फैंस को ज्यादा इंतजार?5 / 7

बुक माय शो पर भी फैंस जिस फिल्म का ज्यादा इंतजार कर रहे होते हैं उस फिल्म के पेज को ज्यादा लाइक करते हैं. इसके मुताबिक 'भारत भाग्य विधाता' को अभी तक बुक माय शो पर 440 लोगों ने ही लाइक किया है, जबकि मैं वापस आऊंगा को 2,900 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

'मैं वापस आऊंगा' की स्टारकास्ट

'मैं वापस आऊंगा' की स्टारकास्ट6 / 7

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बन रही 'मैं वापस आऊंगा' में एक लव स्टोरी देखने को मिलेगी. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ शरवरी वाघ और वेदांग रैना लीड रोल में हैं. वहीं नसीरुद्दीन शाह भी इस फिल्म में अहम रोल निभा रहे हैं.

विज्ञापन

रियल इंसीडेंट पर बनी 'भारत भाग्य विधाता'

रियल इंसीडेंट पर बनी 'भारत भाग्य विधाता'7 / 7

वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले पर आधारित है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सरकारी अस्पताल की नर्स ने बहादुरी दिखाकर घायल लोगों की जान बचाई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन