बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 11 मासूमों की मौत; CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान

नदी में नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गई, किनारे पर मौजूद लोगों ने मदद करने की कोशिश भी की. हादसे से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 20 लोग सवार थे.

capsizes in Ganga in Bihar's.jpg

नदी में नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गई. (Photo: AI)

बिहार में वैशाली जिले के हाजीपुर में गंगा नदी के दियारा क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. राघोपुर थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी एक छोटी नाव गंगा नदी में पलट गई, जिसमें 11 बच्चों से भी अधिक की डूबने से मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि मृतकों में सभी मासूम बच्चे थे, हालांकि अभी तक हादसे में कितने बच्चों की मौत हुई है इसकी स्पष्ट जानकारी का इंतजार है. नदी में नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गई, किनारे पर मौजूद लोगों ने मदद करने की कोशिश भी की. हादसे से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 20 लोग सवार थे.

विज्ञापन

भोज खाने जा रहे थे बच्चे, नदी में पलटी नाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला स्थित माता महारानी स्थान के पास भोज का आयोजन किया गया था. इसमें शामिल होने के लिए करीब 15 से 20 बच्चे एक छोटी नाव पर सवार होकर दियारा क्षेत्र के दूसरे हिस्से की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बीच ढाब में नाव अचानक डूब गई. नाव पर बड़ी संख्या में बच्चों के सवार होने के चलते हादसे के बाद स्थिति गंभीर हो गई. ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पानी में डूब रहे बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पटना में पुलिस कार्रवाई के दौरान मचा हड़कंप, पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की डूबने से मौत

CM ने किया मुआवजे का ऐलान

‘बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने इस घटना पर दुख जताया, उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ​ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ​राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी. प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं. ​ॐ शांति!’

विज्ञापन

ग्रामीणों ने चलाया बचाव अभियान

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर कई बच्चों को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में राघोपुर फतेहपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चों की जांच की, जिसके बाद 11 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया. इस खबर के सामने आते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई. मृत बच्चों के परिवारों के सदस्य बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे. देखते ही देखते अस्पताल परिसर लोगों की भीड़ से भर गया. हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ