एक बॉलीवुड गाने से पूरे भारत में छाई ये भोजपुरी हसीना, इमोशनल होकर बोलीं- सपने में भी नहीं सोचा...

Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है. 'वेलकम टू द जंगल' के लेटेस्ट गाने 'घिस-घिस' में अक्षय कुमार के साथ अक्षरा सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वहीं अब अक्षरा सिंह ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

akshara singh song ghis ghis trending on social media
1 / 7

विज्ञापन

इंटरनेट पर छाया 'घिस-घिस' गाना

इंटरनेट पर छाया 'घिस-घिस' गाना2 / 7

अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार का 'घिस-घिस' गाने को जब से रिलीज किया गया है, तभी से ये गाना इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. अपने पहले ही बॉलीवुड प्रोजेक्ट से अक्षरा सिंह ने हिंदी सिनेमा की ऑडियंस का भी दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

अक्षय कुमार संग जोड़ी ने लगाई आग

अक्षय कुमार संग जोड़ी ने लगाई आग3 / 7

वहीं अक्षरा सिंह के 'घिस-घिस' गाने ने साबित कर दिया है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अब हिंदी सिनेमा में भी आग लगाने के लिए तैयार हैं. अक्षरा और अक्षय कुमार के इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है और ये टॉप ट्रेंडिंग बना हुआ है.

इंस्टाग्राम पर यूजर्स बना रहे रील्स

इंस्टाग्राम पर यूजर्स बना रहे रील्स4 / 7

सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस गाने पर धड़ल्ले से रील्स बना रहे हैं. गाने की सक्सेस को देखकर अक्षरा सिंह भी इमोशनल हो गईं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने दिल का हाल बताया है.

विज्ञापन

अक्षरा सिंह ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

अक्षरा सिंह ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट5 / 7

अक्षरा सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'गाना अब सिर्फ हमारा नहीं रहा… पूरा UP, Bihar, Jharkhand और अब धीरे-धीरे पूरा India इस वाइब पर झूम रहा है. Instagram Reels पर प्यार, YouTube पर ट्रेंडिंग. दिल से थैंक यू, लेकिन अभी रुकना नहीं है. अब इसे नंबर 1 तक पहुंचाने की बारी है.'

इमोशनल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस

इमोशनल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस6 / 7

वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टॉप ट्रेंडिंग का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें अक्षरा सिंह का नाम ट्रेंड कर रहा है. इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'ओह माई गॉड, सपने में भी नहीं सोचा कभी.'

विज्ञापन

अक्षय कुमार संग काम करने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

अक्षय कुमार संग काम करने पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?7 / 7

अक्षरा सिंह ने हाल ही में आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वो खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला. बता दें अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन