The Great Grand Superhero Vs Blast Box Office Collection: अर्जुन सरजा की ‘ब्लास्ट’ के आगे फीकी पड़ी जैकी श्रॉफ की फिल्म, जानें कलेक्शन
सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ इंडस्ट्री की दो फिल्में ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ जमकर गदर मचा रही है. लेकिन अब इसी बीच अर्जुन सरजा की फिल्म ‘ब्लास्ट’ और जैकी श्रॉफ की मूवी ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ रिलीज हुई है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है.
Blast and The Great Grand Superhero ने किया कितने का कलेक्शन
विज्ञापन
इन दिनों सिनेमाघरों में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दो फिल्में ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ जमकर कमाई कर रही है. इन दोनों मूवीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. लेकिन आज हम आपको हाल में रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार अर्जुन सरजा की फिल्म ‘ब्लास्ट’ और बॉलीवुड सुपरस्टार जैकी श्रॉफ की मूवी ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का नाम शामिल है. ऐसे में अर्जुन और जैकी श्रॉफ के फैंस यह जानना चाहते हैं कि उनके सुपरस्टार की मूवी ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में.
साउथ सुपर स्टार अर्जुन सरजा की फिल्म ‘ब्लास्ट’ 28 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस फिल्म में अर्जुन सरजा के साथ प्रीति मुखुंधन और अभिरामी ने अहम किरदार निभाया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 2.15 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, मूवी को वीकेंड का शानदार फायदा मिला है और फिल्म ने तीसरे दिन 4.55 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ‘ब्लास्ट’ को रिलीज हुए आज 4 दिनों का समय हो चुका है और मूवी ने चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 4.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ने अब तक 12.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया गया था.
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन
वहीं जैकी श्रॉफ की मूवी ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की बात करें, तो यह फिल्म 29 मई को थिएटर में रिलीज की गई थी. फिल्म ने पहले दिन 25 लाख कमाए थे. हालांकि, जैकी श्रॉफ की फिल्म ने दूसरे दिन 50 लाख रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी को रिलीज हुए आज तीन दिनों का समय हो चुका है. फिल्म ने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक 47 लाख रुपये कमाए हैं. जैकी श्रॉफ की मूवी ने अब तक 1.22 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है.
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंटThe Great Grand Superhero Vs Blast Box Office Collection: अर्जुन सरजा की ‘ब्लास्ट’ के आगे फीकी पड़ी जैकी श्रॉफ की फिल्म, जानें कलेक्शन