न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार ने किया 'अवामी आतंकियों' के खिलाफ कार्रवाई का वादा

Muhammad Yunus Heckled at New York Airport: बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक मुहम्मद यूनुस कतर एयरवेज की फ्लाइट के जरिए दोहा से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी पहुंचे और उन्हें कई लोगों की नाराजगी भरी बातों का सामना करना पड़ा.

Muhammad Yunus PTI

मुहम्मद यूनुस को न्यूयॉर्क में बदसलूकी का सामना करना पड़ा (Photo-PTI)

Yunus Faces Angry Remarks at JFK Airport: न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पूर्व चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस के साथ बांग्लादेशी प्रवासियों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर बदसलूकी की. इस घटना पर बांग्लादेश के राजनीतिक नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और सरकार ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का वादा किया.

विज्ञापन

JFK एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

बांग्लादेशी मीडिया की खबरों के मुताबिक, कतर एयरवेज की फ्लाइट के जरिए दोहा से आए यूनुस को टर्मिनल-8 पर पहुंचने के बाद तीखी बातें सुननी पड़ीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नोबेल प्राइज विनर को व्हीलचेयर पर बैठे हुए देखा जा सकता है, जबकि कई लोग उन पर चिल्ला रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने उन पर लोकतंत्र को कमजोर करने और बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान हुई मौतों के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया और उनसे घर लौटने की मांग की. सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया और यूनुस को भीड़ से दूर ले गए. घटना के वक्त लामिया मोर्शेद उनके साथ थीं.

विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई का वादा

13 अक्टूबर 2026 को बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के सूचना सलाहकार डॉ. जाहेद उर रहमान ने इस घटना की निंदा की और इसे ‘अवामी आतंकवाद’ करार दिया. उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी. जाहेद ने सरकार का ये रुख भी दोहराया कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इंसाफ का सामना करने के लिए बांग्लादेश लौटना चाहिए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुलह के लिए कथित अपराधों के लिए जवाबदेही जरूरी है. उन्होंने अवामी लीग पर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी से जुड़े लोगों ने यूनुस और दूसरे सार्वजनिक हस्तियों को निशाना बनाया है.

विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की

नेशनल सिटिजन पार्टी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने कथित बदसलूकी की निंदा की और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने अधिकारियों से पूर्व अंतरिम सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुजारिश की. बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के नेता डॉ. सैयद अब्दुल्ला मोहम्मद ताहिर ने भी घटना की आलोचना की. उन्होंने कहा कि विदेश में किसी बांग्लादेशी नागरिक के साथ ऐसा सलूक मंजूर नहीं है और इससे देश के रेपुटेशन को नुकसान पहुंच सकता है. देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद अगस्त 2024 में यूनुस अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार बने. इसके बाद फरवरी में देश में चुनाव हुए, जिसमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक रहमान प्रधानमंत्री बने.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ