June Theatre Releases: जून के महीने में होगा एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट! थिएटर में रिलीज हो रहीं ये 9 फिल्में

June Theatre Releases: जून में थिएटर्स में ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. अगले महीने 9 बेहतरीन फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें रामचरण की फिल्म से लेकर अक्षय कुमार तक की फिल्म शामिल हैं. इन फिल्मों की रिलीज डेट आप भी अपनी डायरी में नोट कर लें. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

June Theatre Releases
1 / 10

विज्ञापन

पेड्डी

पेड्डी 2 / 10

रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और राम चरण के साथ-साथ शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

है जवानी तो इश्क होना है

है जवानी तो इश्क होना है 3 / 10

वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ-साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं.

बंदर

बंदर4 / 10

बॉबी देओल की क्राइम थ्रिलर फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें बॉबी देओल के साथ-साथ सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा, इंद्रजीत सुकुमारन और राज बी शेट्टी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा

मैं वापस आऊंगा 5 / 10

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी दिलजीत दोसांझ की ये रोमांटिक फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में दिलजीत के साथ-साथ शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं.

भारत भाग्य विधाता

भारत भाग्य विधाता6 / 10

कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' भी दिलजीत दोसांझ की फिल्म के साथ ही 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाती नजर आएगी. इस फिल्म की कहानी मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले पर आधारित है.

विज्ञापन

हॉन्टेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट

हॉन्टेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट7 / 10

विक्रम भट्ट की अपकमिंग फिल्म हॉरर फिल्म भी 12 जून को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं फैंस को इस फिल्म का भी काफी लंबे समय से इंतजार था.

गवर्नर

गवर्नर8 / 10

मनोज बाजपेयी की इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म भी 12 जून को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं इस फिल्म की कहानी 1990-92 के बीच RBI के गवर्नर रहे एस. वेंकटरमणन के जीवन पर आधारित है.

विज्ञापन

कॉकटेल 2

कॉकटेल 29 / 10

शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' भी जून के महीने में ही सिनेमाघरों में ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आएगी. ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म में शाहिद के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन भी लीड रोल में हैं.

वेलकम टू द जंगल

वेलकम टू द जंगल10 / 10

अक्षय कुमार की इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म का ऑडियंस को काफी लंबे समय से इंतजार है. ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार समेत 25-30 स्टार्स ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन