2 घंटे 38 मिनट की एक्शन थ्रिलर Netflix पर आते ही बनी नंबर 1, देसी 'मनी हाइस्ट' ने जीता दिल!
Netflix Trending Action Thriller: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई रहती हैं. आज हम एक ऐसी एक्शन थ्रिलर की बात करने जा रहे हैं जो आते ही नेटफ्लिक्स पर भारत में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की कहानी में देसी 'मनी हाइस्ट' देखने को मिलेगी. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म
2 / 8नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'कारा' है. धनुष की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया है. 28 मई को इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और तभी से ये नंबर 1 पर छाई हुई है.
फिल्म की कहानी
3 / 8फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी करासामी यानी 'कारा' के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. कारा एक सीधा-साधा रोजाना मजदूरी करने वाला एक मजदूर होता है. जिसका जीवन भी काफी साधारण होता है.
एक साधारण मजदूर कैसे बनता है चोर?
4 / 8मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाने वाला कारा की लाइफ तब बदल जाती है जब उसके पिता की मौत हो जाती है. वहीं इसके बाद एक भ्रष्ट बैंकर एक फर्जी ट्रैक्टर लोन के बहाने कारा के परिवार की पुश्तैनी जमीन हड़प लेता है.
दिन-दहाड़े बैंक में चोरी
5 / 8वहीं इसके बाद कारा के दिल में बदले की आग दहक उठती है. एक साधारण जिंदगी जीने वाला कारा एक चोर बन जाता है और मजबूरन उसे जुर्म की दुनिया में उतरना पड़ता है. वहीं कारा बैंक में दिन-दहाड़े चोरी करने लगता है.
देसी 'मनी हाइस्ट'
6 / 8कारा भले ही बैंक में चोरी कर पैसे चुराता है, लेकिन उसका दिल अभी भी साफ होता है वो चोरी वाले पैसों से गांव वालों की मदद करता है और उनका कर्ज चुकता है. फिल्म की कहानी 'मनी हाइस्ट' को याद दिला देती है, या ये भी कह सकते हैं कि ये देसी 'मनी हाइस्ट' है.
कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?
7 / 8धनुष की ये फिल्म भले ही सिनेमाघरों में कुछ खास कमाई नहीं कर सकी हो, लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ये ट्रेंडिंग बनी हुई है. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.4 है.
फिल्म की स्टारकास्ट
8 / 8विग्नेश राजा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में धनुष के साथ-साथ ममिथा बैजू, केएस रविकुमार और जयराम मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.