ममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू, दर्ज कराई शिकायत

ममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू, दर्ज कराई शिकायत

Attack on mamata banerjee

TMC ने दावा किया है कि ममता बनर्जी पर किसी महिला ने हमला किया है. (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर टीएमसी ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि ममता बनर्जी पर किसी महिला ने हमला किया है. ममता गुट की सांसद डोला सेन ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. सांसद साकेत गोखले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया- ”आज एक नशे की आदी महिला ने ममता बनर्जी के घर पहुंचकर चाकू से उनपर हमला करने की कोशिश की.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘हमारे साथ अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ…’, हिरासत से रिहा होने के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती

विज्ञापन

‘बंगाल में CM भी सुरक्षित नहीं’

साकेत गोखले ने सुवेंदु सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा- ”बंगाल के हालात ऐसे हैं कि यहां Z+ सुरक्षा वाली और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं हैं. क्या ये बीजेपी की कोई सोची-समझी साजिश थी, क्योंकि दीदी उन्हें दिल्ली में खत्म करने पर आमादा हैं? इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है. क्या पुलिस कार्रवाई करेगी या इसे अमित शाह की मंजूरी मिली हुई थी?”

राजाबाजार में किया प्रदर्शन

SIR विवाद के बीच दिल्ली में इंडिया गठबंधन के बाकी नेताओं से मुलाकात के बाद लौटीं ममता बनर्जी के गुट के सदस्यों ने आज कोलकाता के राजाबाजार इलाके में प्रदर्शन किया. उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. पार्टी के छात्र और युवा विंग ने राजाबाजार से पार्क सर्कस तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने कार्यक्रम के लिए अनुमति ना होने का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राजाबाजार में विरोध प्रदर्शन किया और BJP तथा CEC के खिलाफ नारे लगाए. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का कहना था कि पुलिस को ईमेल से सूचना दे दी गई थी, जबकि कोलकाता पुलिस का कहना था कि उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ