Mirzapur के ‘गुड्डू भैया’ अब सुलझाएंगे रहस्यमयी केस, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी ‘राख’

अगर आप उनमे से हैं, जिन्हें ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद आता है, तो आज आपके लिए एक शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. हालांकि, आपको यह सीरीज देखने के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना होगा. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका टाइटल 'राख' है.

raakh series
1 / 5

अगर आप उनमे से हैं, जिन्हें ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद आता है, तो आज आपके लिए एक शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. हालांकि, आपको यह सीरीज देखने के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना होगा. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका टाइटल 'राख' है.

विज्ञापन

राख सीरीज

राख सीरीज2 / 5

आपको बता दें कि इस सीरीज में 'मिर्जापुर' के 'गुड्डू भैया' एक बार फिर क्राइम की दुनिया में कदम रख रहे हैं. लेकिन इस बार वो कोई क्राइम नहीं करेंगे. बल्कि 'गुड्डू भैया' क्राइम करने वालों को पकड़ कर सलाखों के पीछे डालेंगे. इस सीरीज में अली फजल (Ali Fazal) ने एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है.

विज्ञापन

राख सीरीज कहानी

राख सीरीज कहानी3 / 5

अली फजल (Ali Fazal) की नई सीरीज 'राख' 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. यह एक इन्वेस्टिगेटिंग थ्रिलर सीरीज है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे है. इस सीरीज की कहानी अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने लिखा और निर्देशित भी किया है.

राख सीरीज ओटीटी रिलीज

राख सीरीज ओटीटी रिलीज4 / 5

'राख' सीरीज की कहानी दो किशोर की अचानक गायब होने के रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. दो किशोर के गायब होने से उनका परिवार पूरी तरह से टूट जाता है और पूरे शहर में डर का माहौल बन जाता है. इस सीरीज में अली फजल (Ali Fazal) दो किशोर की तलाश के लिए देशभर में तलाश अभियान भी शुरू कर दिया जाता है. यह सीरीज आपको अंत तक बांधकर रखने वाला है.

विज्ञापन

राख सीरीज कहां रिलीज होगी

राख सीरीज कहां रिलीज होगी5 / 5

अली फजल की सीरीज राख में सोनाली बेंद्रे, और आमिर बशीर ने अहम किरदार निभाया है. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर भारत सहित 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होने वाली है. Raakh सीरीज 12 जून 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. अली फजल इस सीरीज के बाद 'मिर्जापुर मूवी' और 'बंटवारा 1947' में भी नजर आने वाले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन