ICC New Rules

ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब गिल्लियां उखड़ने पर भी आउट नहीं होगा बल्लेबाज!

ICC New Rules: आईसीसी ने क्रिकेट में 5 नए नियम लागू किए हैं. मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने खेल के कुछ नियमों में बदलाव किया है, जिनमें बोल्ड आउट से जुड़ा एक अहम नियम भी शामिल है. नए नियम के मुताबिक, एक खास परिस्थिति में विकेट की गिल्लियां गिरने के बावजूद बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाएगा.

ICC New Rules: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने क्रिकेट के 5 नए नियम लागू किए हैं. क्रिकेट में समय-समय पर नियमों में बदलाव होते रहते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा नियम आया है जिसने सबको चौंका दिया है. क्रिकेट का नियम बनाने वाली मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने खेल के कुछ नियमों में संशोधन किया है, जिनमें बोल्ड आउट से जुड़ा एक अहम बदलाव भी शामिल है. नए नियम के मुताबिक, एक खास परिस्थिति में विकेट की गिल्लियां गिरने के बावजूद बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा समय बर्बाद करने पर पेनल्टी और टेस्ट क्रिकेट में दिन के आखिरी ओवर से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं. नए नियम के मुताबिक, अगर बल्लेबाज का शॉट नॉन-स्ट्राइकर छोर के स्टंप्स से टकराने के बाद लुढ़कते हुए वापस बल्लेबाज के छोर के विकेट पर लगता है और गिल्लियां गिर जाती हैं, तो बल्लेबाज को बोल्ड आउट नहीं दिया जाएगा. पुराने नियम के तहत ऐसी स्थिति में बल्लेबाज आउट हो सकता था.

विज्ञापन

वहीं, यदि बल्लेबाज अगली गेंद खेलने के लिए जानबूझकर समय बर्बाद करता है, तो उसे दो बार चेतावनी दी जाएगी. इसके बाद भी ऐसा करने पर फील्डिंग टीम को 5 रन की पेनल्टी दी जा सकती है. नए नियमों के मुताबिक, दोनों टीमों के कप्तानों की सहमति से डे टेस्ट मैच में भी पिंक बॉल का इस्तेमाल किया जा सकेगा. टेस्ट क्रिकेट में दिन के आखिरी ओवर के दौरान विकेट गिरने पर अब खेल तुरंत समाप्त नहीं होगा. नए बल्लेबाज को क्रीज पर आकर खेलना होगा और ओवर पूरा किया जाएगा. इन बदलावों का उद्देश्य क्रिकेट के खेल को अधिक व्यवस्थित बनाना और समय की बर्बादी को रोकना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ