मां के निधन से टूटे अजित कुमार, एक्टर के घर पहुंचे CM थलपति विजय और तृषा कृष्णन; फोटोज वायरल

CM Thalapathy Vijay Trisha Krishnan Visits Ajith Kumar Home: साउथ के जाने-माने एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का निधन हो गया है. मां के निधन से अजित कुमार बुरी तरह टूट गए हैं. वहीं अजित कुमार का दुख बांटने और उनकी मां को श्रद्धांजलि देने तमिल नाडु के सीएम और सुपरस्टार थलपति विजय और तृषा कृष्णन एक्टर के घर पहुंचे हैं.

CM Thalapathy Vijay Trisha Krishnan Visits Ajith Kumar Home
1 / 6

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे CM विजय

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे CM विजय2 / 6

सीएम थलपति विजय और तृषा कृष्णन साथ में ही अजित कुमार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना भी दिया. सोशल मीडिया पर तृषा कृष्णन और विजय थलपति की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें वो अजित कुमार से मिलते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

अजित कुमार को लगाया गले

अजित कुमार को लगाया गले3 / 6

थलपति विजय कड़ी सुरक्षा के बीच अजित कुमार के घर पहुंचे और उन्हें गले लगाकार सांत्वना दिया. वहीं तृषा कृष्णन भी विजय थलपति के साथ दिखाई दीं और वो भी अजित कुमार का दुख बांटती नजर आईं.

भावुक हुए थलपति विजय और तृषा कृष्णन

भावुक हुए थलपति विजय और तृषा कृष्णन4 / 6

थलपति विजय जैसे ही गाड़ी से निकले तो उनके चेहरे पर उदासी देखने को मिल और उन्होंने तुरंत अजित कुमार को गले लगा लिया. तृषा कृष्णन के चेहरे पर भी उदासी देखने को मिली.

विज्ञापन

तृषा कृष्णन के चेहरे पर दिखी उदासी

तृषा कृष्णन के चेहरे पर दिखी उदासी5 / 6

तृषा कृष्णन इस दौरान ब्लैक कलर के सलवार-सूट में दिखाई दीं. थलपति विजय के साथ तृषा भी अजित कुमार के परिवार से मिली और इस दुख की घड़ी में उनका हौसला बढ़ाया. वहीं उनकी मां को श्रद्धांजलि दी.

थलपति विजय और अजित कुमार की दोस्ती

थलपति विजय और अजित कुमार की दोस्ती6 / 6

थलपति विजय और अजित कुमार काफी अच्छे दोस्त हैं. वहीं दोनों ने 1995 में आई फिल्म 'राजाविन पार्वैयिले' में साथ काम किया था. करियर के शुरुआत से ही दोनों में अच्छी दोस्ती रही है, ये ही वजह है कि दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन