Netflix Best Horror Movies: भूलकर भी नेटफ्लिक्स पर अकेले ना देखें ये 7 हॉरर फिल्में, अपने ही साए से लगेगा डर!

Netflix Best Horror Movies: अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों को देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. इन फिल्मों को अकेले बैठकर देखने भी किसी टास्क से कम नहीं है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किस फिल्म का नाम शामिल है?

Netflix Best Horror Movies
1 / 8

विज्ञापन

द कंज्यूरिंग 2

द कंज्यूरिंग 2 2 / 8

साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब डराया है. इस फिल्म की कहानी का प्लॉट 1977 लंदन की कहानी दर्शाता है. वहीं इस फिल्म को देखकर आपकी रूह भी कांप उठेगी. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है.

विज्ञापन

एनाबेल

एनाबेल3 / 8

ये हॉरर मिस्ट्री फिल्म भी नेटफ्लिक्स की टॉप हॉरर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को देखकर ऑडियंस के पसीने छूटने लगे थे. इस फिल्म ने बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब डराया है.

तुम्बाड

तुम्बाड4 / 8

साल 2018 में आई इस हॉरर फिल्म को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. 1 घंटे 44 मिनट की इस फिल्म ने भी ऑडियंस को खूब डराया है. इस फिल्म में सोहम शाह लीड रोल में हैं. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है.

विज्ञापन

इनसिडियस: द रेड डोर

इनसिडियस: द रेड डोर5 / 8

इस हॉलीवुड हॉरर फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2023 में आई इस फिल्म के हॉरर सीन्स ने भी ऑडियंस के रोंगटे खड़े कर दिए थे. पैट्रिक विल्सन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

क्रीप

क्रीप6 / 8

इस हॉलीवुड फिल्म में भी एक से बढ़कर एक हॉरर सीन्स हैं. साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म पैट्रिक ब्राइस ने डायरेक्ट किया है. वहीं इस फिल्म में हॉरर सीन्स के साथ-साथ एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स भी हैं.

विज्ञापन

डोंट मूव

डोंट मूव 7 / 8

इस फिल्म में आपको हॉरर के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स की भी भरपूर डोज मिलेगी. एडम शेंडलर और ब्रायन नेटो के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है. वीकेंड पर घर में बैठकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

ए क्वाइट प्लेस

ए क्वाइट प्लेस8 / 8

साल 2018 में आई 'ए क्वाइट प्लेस' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भी हॉरर सीन्स के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स शामिल हैं. अगर आप किसी नए जॉनर की तलाश में हैं तो ये फिल्म आपकी वॉच लिस्ट के लिए परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन