JioHotstar का सब्सक्रिप्शन है? तो आज ही देख डालिए ये 5 हॉरर-थ्रिलर फिल्में, घर बैठे मिलेगा थिएटर वाला मजा

आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है और आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपके लिए जियो हॉटस्टार पर मौजूद 5 हॉरर, एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों की कहानी और क्लाइमैक्स आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

horror thriller
1 / 6

आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है और आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपके लिए जियो हॉटस्टार पर मौजूद 5 हॉरर, एक्शन और थ्रिलर से भरी फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों की कहानी और क्लाइमैक्स आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

ब्लैक फोन 2

ब्लैक फोन 22 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'ब्लैक फोन 2' का आता है. इस मूवी का पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. वहीं अब पार्ट 2 भी लोगों को अपना दीवाना बना रहा है. मूवी की कहानी में एक ब्लैक फोन से कॉल से शुरू होती है, जो दर्शकों को बांधकर रखती है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

विज्ञापन

द मीडियम

द मीडियम3 / 6

दूसरे नंबर पर 'द मीडियम' फिल्म का नाम मौजूद है. यह मूवी 21 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी. इस मूवी की कहानी थाईलैंड के एक गांव से शुरू होती है, जहां की एक तांत्रिक खुद को देवी का प्रतीक बताती है. लेकिन मूवी में ट्विस्ट उस वक्त आता है, जब तांत्रिक की बेटी के शरीर में कोई आत्मा घुस जाती है. यह मूवी आपने एक बार शुरू कर दी, तो पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे.

अदर

अदर4 / 6

तीसरे नंबर पर फिल्म 'अदर' का नाम शामिल है. इस मूवी की कहानी एक मां और उसके दो बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. फिल्म 'अदर' को आईएमडीबी पर 7.6 की शानदार रेटिंग मिली है. मूवी को बनाने में 150 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे

विज्ञापन

सिड्यूसर

सिड्यूसर5 / 6

चौथे स्थान पर 'सिड्यूसर' मूवी का नाम आता है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म की कहानी कुछ यंग लड़कों के आसपास घूमती हुई नजर आती है, जो अजीब रूहानी ताकत के शिकार हो जाते हैं. मूवी देखने में आपको भी डर का एहसास होने वाला है.

द ट्रेन ऑफ डेथ

द ट्रेन ऑफ डेथ6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'द ट्रेन ऑफ डेथ' (The Train of Death) का शुमार है. इस मूवी की कहानी एक चलती ट्रेन की है, जिसमें सवार यात्री को अचानक समझ में आता है कि यह सफर आम नहीं होने वाला है. दरअसल, ट्रेन का ड्राइवर एक मनोरोगी है, जिसकी वजह से हजारों यात्रियों की जान जोखिम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन