8 करोड़ का बजट और कमा डाले $100 मिलियन! भारत में रिलीज होते ही छाई ये जबरदस्त हॉरर फिल्म, 8.2 IMDb रेटिंग मिली
Obsession Horror Movie: अगर आप हॉरर फिल्में देखने में उस्ताद हैं, तो यह हॉलीवुड हॉरर आप थिएटर में जरूर देखकर आएं. पूर्व यूट्यूबर करी बार्कर (Curry Barker) द्वारा निर्देशित इस इंडिपेंडेंट साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म आपको हिलाकर रख देगी.

Obsession Horror Movie: अगर आप हॉरर फिल्में देखने में उस्ताद हैं, तो यह हॉलीवुड हॉरर आप थिएटर में जरूर देखकर आएं. पूर्व यूट्यूबर करी बार्कर (Curry Barker) द्वारा निर्देशित इस इंडिपेंडेंट साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म आपको हिलाकर रख देगी.
जबरदस्त हॉलीवुड हॉरर फिल्म
2 / 7अगर आप हॉलीवुड फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यह फिल्म सिर्फ आपके लिए बनी है, जिसे भारतीय लोग काफी पसंद कर रहे हैं. A-Rated फिल्म होने के बावजूद कई बच्चे और बड़े सभी इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं.
कौन सी है ये खतरनाक फिल्म?
3 / 7यह जबरदस्त हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' (Obsession) है, जिसने अपने बेहद कम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. पूर्व यूट्यूबर करी बार्कर (Curry Barker) द्वारा निर्देशित इस इंडिपेंडेंट साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म ने पूरी दुनिया के साथ-साथ भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों को हैरान कर दिया है.
फिल्म ने कमाई के तोड़े रिकॉर्ड्स
4 / 7फिल्म मात्र 750,000 डॉलर से 1 मिलियन डॉलर (लगभग ₹6 से ₹8 करोड़) के बजट में बनी. लेकिन मात्र 2 हफ्तों में वैश्विक स्तर पर $100 मिलियन (करीब ₹950 करोड़ से अधिक) का कलेक्शन पार कर लिया है.
100 गुना से ज्यादा रिटर्न्स
5 / 7इस फिल्म की मेकिंग में बहुत ज्यादा पैसे नहीं लगे थे. लेकिन फिल्म ने लागत से 80 से 100 गुना अधिक मुनाफा कमाया है. पिछले 17 वर्षों में $1 मिलियन से कम के बजट में बॉक्स ऑफिस पर टॉप करने वाली यह पहली फिल्म बनी है, इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2009 की फिल्म पैरानॉर्मल एक्टिविटी (Paranormal Activity) के नाम था.
फिल्म की रेटिंग और क्रिटिक्स
6 / 7फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है, इसे 8.2 IMDb रेटिंग मिली है और रॉटेन टोमैटोज पर भी इसे 95% का शानदार क्रिटिक्स स्कोर मिला है.
भारत में आप कहां देखें ये फिल्म
7 / 7यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 29 मई 2026 को रिलीज हुई थी, जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है. डायरेक्टर संजय गुप्ता से लेकर कार्तिक आर्यन तक ने फिल्म को लेकर टिप्पणियां की हैं.